'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता
Poojitha Jonnalagadda: फिल्म इंडस्ट्री बाहर से जितनी चमकदार नजर आती है, अंदर से उतनी ही कठिन और संघर्षों से भरी होती है। कई कलाकार अपने दर्द को पर्दे के पीछे छुपाकर रखते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो समय आने पर खुलकर अपनी कहानी दुनिया के सामने रखते हैं। हाल ही में साउथ की फेमस एक्ट्रेस पूजिता ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
पूजिता का वीडियो वायरल, शादीशुदा जिंदगी के खोले राज
पूजिता का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी और संघर्षों के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने अपने पति को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

पूजिता ने तेलुगू सिनेमा में 70 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
-पूजिता साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा रही हैं। उन्होंने तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में करीब 130 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। खासतौर पर तेलुगू सिनेमा में उन्होंने 70 से अधिक फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखाया है।
-फिल्म 'दिल पेला मुद्दुला पुलिस' से पूजिता को खास पहचान मिली थी, जिसमें उन्होंने राजेंद्र प्रसाद के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इस फिल्म में निभाए गए उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यही फिल्म उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुई थी।
रियल लाइफ में 'दूसरी पत्नी' बनने का दर्द
आपको बता दें कि जिस तरह पूजिता ने फिल्मों में दूसरी पत्नी का किरदार निभाया है, वैसी ही कहानी उनकी असल जिंदगी में भी देखने को मिली है। पूजिता ने बताया कि उन्होंने विजय गोपाल के साथ करीब 14 साल पहले शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है लेकिन बेटे के जन्म के कुछ साल बाद ही उनके रिश्ते में दरार आने लगी थी।
पूजिता ने पति पर लगाया 9 महिलाओं संबंध बनाने का आरोप
-एक्ट्रेस पूजिता ने अपने पति विजय पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब उनका बेटा करीब 7 साल का था तब विजय गोपाल ने उन्हें छोड़ दिया था और दूसरी महिला से शादी कर ली थी।
-पूजिता ने ये भी दावा किया है कि उनके पति के करीब 9 महिलाओं के साथ संबंध थे और इस वजह से उनका वैवाहिक जीवन पूरी तरह टूट गया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा रिश्ते को ईमानदारी से निभाया था लेकिन बदले में उन्हें धोखा ही मिला।
'पति ने घर से चुराए 2.5 करोड़ के गहने'
पूजिता ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनके पति विजय ने उनके घर से करीब 2.5 करोड़ रुपये के सोने के गहने चुराए हैं। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कई यूजर्स उनके समर्थन में सामने आए हैं, तो कुछ लोग इस मामले को लेकर और जानकारी की मांग कर रहे हैं।
'चरित्र और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया'
इन तमाम आरोपों और मुश्किलों के बावजूद पूजिता ने अपने आत्मविश्वास को कायम रखा है। उन्होंने कहा कि वह आज भी वैसी ही हैं जैसी पहले थीं और उन्होंने अपने चरित्र और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया। उनका ये बयान कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है, जो मुश्किल हालातों में भी खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पूजिता का ये इंटरव्यू और बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और दर्शक उनकी कहानी सुनकर भावुक हो रहे हैं और इंडस्ट्री के उस सच्चे चेहरे पर चर्चा कर रहे हैं, जो अक्सर कैमरे के पीछे छिपा रहता है।
क्या है ग्लैमर के पीछे की सच्चाई?
पूजिता की कहानी एक बार फिर ये साबित करती है कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के पीछे कई अनकहे संघर्ष छिपे होते हैं। जहां एक तरफ कलाकार पर्दे पर लोगों का मनोरंजन करते हैं, वहीं निजी जिंदगी में उन्हें कई कठिन दौर से गुजरना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications