'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription?
Vishnu Priya: डिजिटल दौर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। कभी फोटो शेयरिंग और कनेक्ट रहने का जरिया माने जाने वाले प्लेटफॉर्म्स अब नए ट्रेंड्स के चलते विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। खासतौर पर इंस्टाग्राम (Instagram) पर बढ़ते 'पेड सब्सक्रिप्शन' (Paid Subscription) मॉडल ने कंटेंट की दिशा और सोच, दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इंस्टाग्राम पर बढ़ रहा है 'पेड सब्सक्रिप्शन' मॉडल
एक समय था जब इंस्टाग्राम सिर्फ तस्वीरें शेयर करने और दोस्तों से जुड़ने का जरिया था लेकिन अब ये प्लेटफॉर्म तेजी से कमाई का साधन बनता जा रहा है। 'एक्सक्लूसिव कंटेंट' के नाम पर यूजर्स से मासिक शुल्क लिया जा रहा है, जिससे सोशल मीडिया का स्वरूप पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है।

पर्सनल और एक्सक्लूसिव कंटेंट देखा?
इस नए ट्रेंड में कई इन्फ्लुएंसर्स अपने कंटेंट को दो हिस्सों में बांट रहे हैं-एक फ्री और दूसरा पेड। दावा किया जाता है कि पेड कंटेंट ज्यादा पर्सनल और एक्सक्लूसिव होता है। हालांकि इसे लेकर दर्शकों के बीच बहस जारी है।
कौन हैं विष्णु प्रिया जिनके फोटोशूट ने मचाई तबाही?
-इस ट्रेंड में अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई चेहरे भी शामिल होते नजर आ रहे हैं। पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) इस नए डिजिटल ट्रेंड का हिस्सा बनीं और अब तेलुगू इंडस्ट्री की फेमस मॉडल, एक्ट्रेस और एंकर विष्णु प्रिया ने इसमें एंट्री कर ली है। ग्लैमर इंडस्ट्री के ये चेहरे पेड कंटेंट बेच रहे हैं और कह रहे हैं- एक्सक्लूसिव है, पैसे दो और देखो।
-तेलुगू टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एंकर विष्णु प्रिया इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। अपनी ग्लैमरस इमेज और बोल्ड फोटोशूट्स के लिए जानी जाने वाली विष्णु प्रिया की बढ़ती ऑनलाइन मौजूदगी ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
-जहां एक तरफ विष्णु प्रिया के फैंस उनकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनके कंटेंट और नए डिजिटल ट्रेंड्स को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।
बोल्ड तस्वीरों से बढ़ी पॉपुलैरिटी
आपको बता दें कि विषणु प्रिया ने टीवी शो Pove Pora से पहचान बनाई थी लेकिन असली डिजिटल स्टारडम उन्हें सोशल मीडिया से ही मिला। इंस्टाग्राम पर उनके ग्लैमरस फोटोशूट्स और वीडियोज तेजी से वायरल होते हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। हाल के दिनों में उनकी कुछ बोल्ड तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं, जिसके बाद उनका नाम सोशल मीडिया ट्रेंड्स के साथ जोड़ा जाने लगा।
सब्सक्रिप्शन कल्चर के बीच उठे सवाल
डिजिटल दुनिया में बढ़ते पेड सब्सक्रिप्शन ट्रेंड के बीच कई यूजर्स ये सवाल उठा रहे हैं कि क्या सेलेब्रिटीज भी इस मॉडल को अपना रहे हैं। इसी कड़ी में प्रिया का नाम भी चर्चा में आ गया है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि वह किसी पेड कंटेंट मॉडल का हिस्सा हैं लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं ने इस मुद्दे को और गर्म कर दिया है।
फैंस के बीच क्रेज या कंट्रोवर्सी?
विष्णु प्रिया की तस्वीरों और वीडियोज को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं कुछ लोग इस बढ़ती ग्लैमरस प्रेजेंस को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं कि सोशल मीडिया का ये बदलता ट्रेंड आखिर किस दिशा में जा रहा है।
फैंस और क्रिएटर्स के बीच कनेक्शन का भ्रम
-'पेड सब्सक्रिप्शन' लेने वाले कई फैंस को उम्मीद होती है कि उन्हें अपने पसंदीदा क्रिएटर से सीधा जुड़ाव मिलेगा लेकिन कई मामलों में ये दावा किया जा रहा है कि जवाब ऑटोमेटेड या कॉपी-पेस्ट होते हैं जिससे पर्सनल कनेक्शन का दावा सवालों के घेरे में आ जाता है।
-इससे ये बहस और गहरी हो गई है कि क्या ये मॉडल वास्तव में फैंस के लिए है या सिर्फ कमाई का नया तरीका बन गया है। इसे लेकर नैतिकता, प्राइवेसी और कंटेंट की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
सोशल मीडिया का बदलता ट्रेंड
-जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म अब सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रह गए हैं बल्कि ये कमाई और पर्सनल ब्रैंडिंग का बड़ा जरिया बन चुके हैं। ऐसे में सेलेब्रिटीज का इस स्पेस में एक्टिव होना और नए एक्सपेरिमेंट करना स्वाभाविक माना जा रहा है।
-फिलहाल विष्णु प्रिया को लेकर चल रही ये चर्चाएं सोशल मीडिया तक ही सीमित हैं। सच क्या है और अफवाह क्या, ये साफ होना अभी बाकी है लेकिन इतना जरूर है कि उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी और बोल्ड अंदाज ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में ला खड़ा किया है और यही वजह है कि इंटरनेट पर उनका नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications