RR vs RCB: वैभव और विराट में कौन पड़ेगा भारी? राजस्थान-आरसीबी मैच में किसकी होगी जीत
RR vs RCB Winner Prediction: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी गदर काट रहे हैं, अब तक खेले गए तीन मैचों में वह हर बार तहलका मचाने में सफल रहे हैं। पावरप्ले में खेलते हुए सूर्यवंशी का धमाल देखने को मिलता है। आज आरसीबी के विरुद्ध मैच में भी उनके धमाके की उम्मीद है लेकिन सामने विराट कोहली पर भी नजर रहेगी।
एक वर्तमान स्टार के सामने भविष्य का स्टार खेलेगा, तो दर्शकों के लिए यह किसी बड़ी टक्कर से कम मुकाबला नहीं होगा। सूर्यवंशी को एक पुराना हिसाब भी बराबर करना है, जो पिछले साल से जुड़ा हुआ है। अगर उनका बल्ला आज चल गया, तो आरसीबी के गेंदबाजों की चीखें निकलना तय है।

सूर्यवंशी को करना है पुराना हिसाब बराबर
पिछले आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला सिर्फ दो छक्कों तक की सीमित रह गया था। उस कमी को आज पूरी करने का प्रयास होगा। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर वह आउट हो गए थे। आज भुवी के सामने वह अपना बल्ला उसी तरह चलाना चाहेंगे, जैसे पिछले मैच में बुमराह के खिलाफ चलाया था। बुमराह को आते ही पहली गेंद पर उन्होंने छक्का जमा दिया था।
इस सीजन सूर्यवंशी की पारियों का प्रभाव बहुत ज्यादा रहा है, वह लगभग 250 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं, जो सर्वाधिक है। इस तरह की तूफानी बैटिंग इस सीजन में अब तक अन्य कोई खिलाड़ी नहीं कर पाए हैं लेकिन यह 15 वर्षीय क्रिकेटर तहलका मचा रहा है।
RR vs RCB हेड टू हेड
आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक खेले गए मैचों को देखें, तो 34 मुकाबलों में 14 राजस्थान ने जीते हैं। 17 मैचों में आरसीबी को जीत दर्ज करने का मौका मिला है। इन आंकड़ों के हिसाब से तो आरसीबी का पलड़ा भारी है लेकिन राजस्थान रॉयल्स की धांसू फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि उनकी जीत के आसार ज्यादा हैं।
इस सीजन कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है। चेन्नई और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों को पटखनी देने के बाद अब आरसीबी की बारी है। उधर आरसीबी ने भी अपने दो मैचों में जीत दर्ज की है और हैट्रिक लगाने का प्रयास करेगी।












Click it and Unblock the Notifications