RR vs RCB Weather: क्या राजस्थान-आरसीबी मैच में बारिश डालेगी खलल? कैसा रहेगा गुवाहाटी में आज मौसम

RR vs RCB Guwahati Weather: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में आज दो ऐसी टीमें आमने-सामने हैं जिन्होंने इस सीजन में अभी तक हार का स्वाद नहीं चखा है। राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की मेजबानी कर रही है। लेकिन फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बड़े मैच में बारिश खलल डालेगी?

यह सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि मुंबई इंडियस के खिलाफ मुकाबले के दौरान बारिश का जबरदस्त खलल देखने को मिला था। उस मुकाबले को फिर 11-11 ओवरों का कराया गया था। पिच और वेदर की जानकारी यहां देख सकते हैं।

RR vs RCB Weather

​RR vs RCB: क्या बारिश होगी?

​गुवाहाटी से आ रही ताजा रिपोर्ट्स क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत भरी हैं। हालांकि दोपहर में (करीब 2 से 3 बजे के बीच) शहर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन मैच शुरू होने तक आसमान साफ होने की उम्मीद है।

  • बारिश का अनुमान: मैच के दौरान बारिश की संभावना मात्र 3% है।
  • ​तापमान: शाम को मौसम सुहावना रहेगा, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी से राहत मिलेगी।

​RR vs RCB: पिच का मिजाज

​बारसापारा की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है। यहां की आउटफील्ड होने के कारण हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की नमी का फायदा मिल सकता है, लेकिन ओस की भूमिका को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

​इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

​आज के मैच में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और दिग्गज विराट कोहली के बीच रनों की जंग देखने को मिलेगी। दोनों ही फॉर्म में हैं और अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने के लिए बेताब होंगे। इन दोनों के अलावा यशस्वी जायसवाल को भी नहीं नकार सकते, लगातार दो मैचों में उनकी फिफ्टी आई है। जायसवाल और वैभव दोनों का बल्ला एक साथ चल गया, तो आरसीबी के गेंदबाजों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+