Fact Check: 24 घंटे ब्लॉक हो जाएंगे BSNL सिम कार्ड, जानें वायरल नोटिस की सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि BSNL के सिम कार्ड 24 घंटे के भीतर ब्लॉक हो जाएंगे।

BSNL News Fact Check: बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्लान लेकर आती है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक नोटिस का स्कीनशॉर्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि लोगों को बीएसएनएल से नोटिस मिला है, जिसमें कहा गया है कि ट्राई द्वारा ग्राहक के केवाईसी को निलंबित कर दिया गया है और सिम कार्ड 24 घंटे के भीतर ब्लॉक हो जाएंगे। ऐसे में क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए...
दावा- सिम अगले 24 घंटे में बंद हो जाएंगे
बीएसएनएल का सिम को लेकर दावा किया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में यूजर्स के सिम बंद हो जाएंगे। एक नोटिस सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं। जिसमें दावा करते हुए कहा जा रहा है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी के सिम अगले 24 घंटे में बंद हो जाएंगे। वायरल पोस्ट को लेकर पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक किया और यूजर्स इसकी हकीकत बताई है।
PIB Fact Check ने बताई हकीकत
अपने ट्वीट में PIB Fact Check ने बताया, "लोगों को बीएसएनएल से यह दावा करने वाले नोटिस प्राप्त हुए हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि ग्राहक का ट्राई ने केवाईसी निलंबित कर दिया है। सिम कार्ड 24 घंटे के भीतर ब्लॉक हो जाएंगे। ये दावा पूरी तरह से फर्जी है। बीएसएनएल कभी भी ऐसा कोई नोटिस नहीं भेजता है।" इसी के यूजर्स को सावधान करते हुए पीआईबी ने कहा कि अपना व्यक्तिगत और बैंक विवरण कभी भी किसी के साथ साझा न करें।
People have received notices from BSNL claiming:
▪️ Customers KYC has been suspended by @TRAI
▪️ Sim cards will get blocked within 24 hrs#PIBFactCheck
✔️These Claims are #Fake
✔️BSNL never sends any such notices
✔️Never share your personal & bank details with anyone pic.twitter.com/yx376C0ndE
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 26, 2022
नोटिस निकला फर्जी
ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर पूरी तरह से फर्जी है। पीआईबी ने इस दावे का खंडन किया है। बता दें कि इंटरनेट के मौजूदा वक्त में लोगों को गुमराह करके उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम किया जा रहा है। इसी के साथ गलत जानकारी भी जमकर परोसी जा रही है। ऐसे में वनइंडिया अपील करता है कि ऐसी किसी भी जानकारी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। अगर आप किसी भी वायरल न्यूज की सच्चाई जानना चाहते हैं तो इसके लिए 918799711259 इस मोबाइल नंबर या [email protected] पर मेल कर सकते हैं।

Fact Check
दावा
वायरल नोटिस में दावा किया जा रहा है कि BSNL के सिम कार्ड 24 घंटे के भीतर ब्लॉक हो जाएंगे।
नतीजा
दावा पूरी तरह से फर्जी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications