Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Iran Vs USA: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में 3 जहाजों पर मिसाइल हमला, किस देश का था शिप?

Strait of Hormuz Attack: ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच छिड़ी जंग अब समुद्र तक पहुंच गई है। बुधवार को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' (Strait of Hormuz) के पास तीन बड़े व्यापारिक जहाजों पर मिसाइलों या ड्रोनों से हमला हुआ है।

इन हमलों के बाद पूरी दुनिया में खलबली मच गई है क्योंकि इसी रास्ते से दुनिया भर का पेट्रोल-डीजल सप्लाई होता है। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, हमले इतने जबरदस्त थे कि एक मालवाहक जहाज में आग लग गई और जान बचाने के लिए क्रू मेंबर्स को जलते हुए जहाज को बीच समुद्र में ही छोड़ना पड़ा।

Strait of Hormuz Attack

Ships Hit Near Oman: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जबरदस्त धमाका

बुधवार को ओमान के पास 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' से गुजर रहे एक बड़े जहाज पर किसी अनजान मिसाइल से हमला हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि जहाज के एक हिस्से में भीषण आग लग गई। हालात बेकाबू होते देख जहाज पर मौजूद कर्मचारियों को तुरंत वहां से निकलना पड़ा और मदद के लिए गुहार लगानी पड़ी। यह पूरा इलाका इजराइल और ईरान की आपसी लड़ाई की वजह से अब डेंजर जोन बन गया है।

Dubai Container Ship Attack: दुबई के पास भी हुआ हमला

सिर्फ एक नहीं, बल्कि दुबई और रस अल-खैमाह के तट के पास भी एक कंटेनर जहाज को निशाना बनाया गया। यह हमला उस समय हुआ जब जहाज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास से गुजर रहा था। हालांकि इस हमले में जहाज के कर्मचारी बाल-बाल बच गए, लेकिन इससे यह साफ हो गया है कि अब व्यापारिक जहाजों के लिए यह रास्ता बिल्कुल सुरक्षित नहीं रह गया है।

ये भी पढे़ं: Khamenei Death: 'मेरा बेटा अयोग्य है, उसे लीडर न बनाएं', वसीयत में खामेनेई ने ऐसा क्यों लिखा?

Israel Iran Conflict 2026: तीसरा जहाज भी हमले की चपेट में

हैरानी की बात यह है कि इसी दौरान एक तीसरे जहाज (बल्क कैरियर) पर भी हमला किया गया। एक ही दिन में तीन जहाजों को निशाना बनाना यह दिखाता है कि इजराइल और ईरान के बीच की दुश्मनी अब समुद्र में व्यापार रोकने की कोशिश कर रही है। इन हमलों के बाद इस इलाके में तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी चौकसी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दी है।

किस देश का था शिप?

पहला जहाज (कार्गो शिप): ओमान के उत्तर में जिस मालवाहक जहाज में आग लगी, वह मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मार्ग पर था। हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में इसकी आधिकारिक 'नेशनल फ्लैग' (झंडा) की जानकारी पूरी तरह सार्वजनिक नहीं की गई थी, लेकिन यह ब्रिटिश मिलिट्री-रन सेंटर (UKMTO) की निगरानी में था। अक्सर ऐसे जहाज पनामा या लाइबेरिया जैसे देशों में रजिस्टर्ड होते हैं, जिन्हें 'फ्लेग ऑफ कन्वेनियंस' कहा जाता है।

दूसरा जहाज (कंटेनर शिप): यह जहाज यूएई (UAE) के तट के पास हमले का शिकार हुआ। यह दुबई के उत्तर-पश्चिम में रस अल-खैमाह के पास था। खबरों के मुताबिक, इस क्षेत्र में इजराइल से जुड़े या पश्चिमी देशों के हितों वाले जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है।

तीसरा अटैक: वहीं तीसरा अटैक थाईलैंड के एक जहाज पर मिसाइल या ड्रोन से हमला हुआ, जिसने वैश्विक हड़कंप मचा दिया है। इस हमले के बाद जहाज के 3 क्रू मेंबर्स लापता हैं। यह घटना दर्शाती है कि मध्य-पूर्व का यह संघर्ष अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रह गया है।

ये भी पढे़ं: Israel Iran War: जंग के बीच ईरान को किसने दी बारूदी सुरंग बनाने की टेक्नोलॉजी? चीन, S. कोरिया या रूस?

छिपकर निकल रहे हैं तेल के टैंकर

इतने तनाव के बाद भी कुछ तेल टैंकर 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वे बहुत सावधानी बरत रहे हैं। कई जहाज तो अपना ट्रैकिंग सिस्टम (AIS) ही बंद कर दे रहे हैं ताकि दुश्मन की मिसाइलों या रडार की नजर में न आएं। इसे 'डार्क ट्रांजिट' कहा जाता है। दूसरी तरफ, ईरान भी खतरों के बावजूद अपने जास्क टर्मिनल से चुपचाप तेल का निर्यात जारी रखने की कोशिश कर रहा है।

आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' दुनिया की सबसे जरूरी समुद्री सड़क है। यहां से रोजाना करीब 2 करोड़ बैरल कच्चा तेल गुजरता है। अगर इजराइल और ईरान की जंग की वजह से यह रास्ता बंद हुआ या जहाजों पर हमले जारी रहे, तो पूरी दुनिया में तेल की भारी कमी हो जाएगी। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम काफी ज्यादा बढ़ सकते हैं, जिसका असर आपकी और हमारी जेब पर सीधा पड़ेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+