Fact Check: ट्विटर के पूर्व CEO पराग अग्रवाल चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार? जानिए न्यूज रिपोर्ट का सच
Vancouver Times की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में ट्विटर के पूर्व CEO पराग अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। एलन मस्क ने FBI से इसकी शिकायत की थी।

Parag Agarwal Fact Check: ट्विटर के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल को चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने FBI से इसकी शिकायत की थी। Vancouver Times की रिपोर्ट में इसको लेकर न्यूज दी गई है। ऐसे में क्या है इस न्यूज रिपोर्ट का सच जानिए...
वैंकूवर टाइम्स (Vancouver Times) में पब्लिश रिपोर्ट में बताया गया है कि अग्रवाल को ट्विटर के नए सीईओ और मालिक एलन मस्क द्वारा निकालने के बाद चाइल्ड पोर्नोग्राफी रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि अग्रवाल को उनके घर से FBI द्वारा गिरफ्तार किया गया था और उन्हें जमानत पर रिहा किए जाने की उम्मीद थी।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। एक ट्विटर यूजर @OhAnji77 ने एलन मस्क को धन्यवाद दिया और कहा, "इस कचरे का पर्दाफाश करने और इससे छुटकारा पाने के लिए एलन मस्क का धन्यवाद। ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल को चाइल्ड पोर्न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अन्य ट्विटर यूजर पैट ब्रॉडी ने कहा, "ब्रेकिंग: ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल को ट्विटर के अंदरूनी सूत्र से टिप के बाद चाइल्ड पोर्न रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।"
ऐसे ही एक और यूजर @ralph78087945 ने कहा, "ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल को चाइल्ड पोर्नोग्राफी रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एलन मस्क ने इसकी गुप्त सूचना दी थी। एफबीआई ने अग्रवाल को कैलिफोर्निया में उनके घर से गिरफ्तार किया । उनके वकील ने वैंकूवर टाइम्स से कहा है कि वह अदालत में अपना पक्ष रखने की योजना बना रहे हैं।"

जानिए न्यूज वेबसाइट Vancouver Times का सच
एक तरफ कई लोगों ने न्यूज शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, लेकिन हकीकत यह है कि ऐसी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। Vancouver Times एक व्यंग्यात्मक वेबसाइट है और रिपोर्ट का मतलब सिर्फ एक मजाक था। वेबसाइट ने रिपोर्ट के निचले हिस्से में एक डिस्क्लेमर जोड़ा गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा है "फैक्ट चेकर्स ने फैक्ट चेक करने में अपना समय बर्बाद किया। भ्रम को कम करने के लिए लेख को व्यंग्य भाग में जोड़ा गया है और लेख के निचले भाग में एक नोट जोड़ा गया है।"
जैसा की आप vancouverttimes.org के About Us पेज पर जाकर आप पढ़ सकते हैं कि यहां लिखा है कि यह एक व्यंग्य वेबसाइट है। इसमें लिखा है, "वेस्ट कोस्ट पर व्यंग्य के लिए vancouverttimes.org सबसे भरोसेमंद स्रोत है। हम रूढ़िवादियों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में व्यंग्यपूर्ण कहानियां लिखते हैं। हम किसी भी तरह से मुख्यधारा की मीडिया (सीबीसी, सीटीवी इत्यादि) से संबद्ध नहीं हैं और हमारी कंटेंट, हमारे लेखकों के नाम और एमएसएम के बीच कोई समानता विशुद्ध रूप से एक संयोग है।

Fact Check
दावा
Vancouver Times की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में ट्विटर के पूर्व CEO पराग अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।
नतीजा
Vancouver Times एक व्यंग्यात्मक वेबसाइट है और रिपोर्ट का मतलब सिर्फ एक मजाक था।












Click it and Unblock the Notifications