DM दुर्गा शक्ति नागपाल की नई उड़ान! यूपी में 67 IAS अफसरों का प्रमोशन, चार ने संभाला प्रमुख सचिव का पद
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा प्रशासनिक फैसला किया है। सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय में, चार सीनियर अधिकारियों को प्रमोशन कर प्रमुख सचिव बनाया गया है। यह प्रमोशन 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी।
प्रमुख सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक) एम देवराज ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे यूपी के ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव का संकेत मिलता है।

चार सीनियर IAS बने प्रमुख सचिव
इस प्रमोशन में सबसे अहम है 2001 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को सुपरटाइम वेतनमान के साथ प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया जाना। इन अधिकारियों में शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव शामिल हैं।
2010 बैच के 19 अफसर बने सचिव
2010 बैच के 19 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से प्रमोशन कर सचिव बनाया गया है। प्रमोट होने वाले अधिकारियों में दुर्गा शक्ति नागपाल समेत अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य शामिल हैं।
इन्हें सुपर टाइम वेतनमान (1,44,200 से 2,18,200 रुपये) दिया गया है। इसी बैच के के बालाजी, आशुतोष निरंजन और सुजीत कुमार को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इन सभी अफसरों को अगले दो साल के भीतर अनिवार्य रूप से मिड कैरियर प्रशिक्षण प्रोग्राम (Phase-4) पूरा करना होगा।
अन्य बैच के अफसरों को भी मिला प्रमोशन
अन्य बैच के अफसरों को भी अलग-अलग वेतनमान पर पदोन्नति दी गई है। 2013 बैच के 30 अफसरों को सलेक्शन ग्रेड (1,23,100 से 2,15,900 रुपये का वेतनमान) दिया गया है। इनमें दिव्या मित्तल, प्रियंका निरंजन, हर्षिता माथुर सहित कई अधिकारी शामिल हैं। इन्हें तीन साल के अंदर मिड कैरियर प्रशिक्षण करना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा, 2012 बैच के राजेश कुमार त्यागी को भी सलेक्शन ग्रेड मिला है। सबसे निचले स्तर पर, 2022 बैच के 13 अफसरों को वरिष्ठ समयमान वेतनमान दिया गया है, जिनमें श्रुति शर्मा और गामिनी सिंगला जैसे अधिकारी शामिल हैं।
प्रमोशन के बाद जल्द होंगे तबादले
इन बड़े पैमाने पर हुए प्रमोशन के आदेश जारी होने के बाद, यह साफ है कि यूपी सरकार जल्द ही आईएएस अधिकारियों के तबादले (Transfers) कर सकती है, जिससे प्रशासन के ढांचे में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।
-
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications