Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PAK vs SL: 807 दिनों बाद Babar Azam ने जड़ा शतक, दिग्गजों को पछाड़ रचा नया इतिहास

PAK vs SL 2nd ODI, Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने आखिरकार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 807 दिनों के लंबे शतक के सूखे को समाप्त कर दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। मैच जीतने के साथ ही पाकिस्तान को सीरीज में जीत मिल गई है। रावलपिंडी में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान को 289 रनों का लक्ष्य मिला था।

बाबर आजम ने खली मैच विनिंग पारी (PAK vs SL 2nd ODI, Babar Azam)

बाबर आजम लंबे समय से शतक न बना पाने के कारण दबाव में थे। इस मैच में वह लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार लय में दिखे। उन्होंने एक दमदार पारी खेली और 119 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए। उनकी इस मैच जिताऊ पारी में 8 चौके शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 85.71 रहा। बाबर आज़म, सलामी बल्लेबाज सईम अयूब के आउट होने के बाद फखर जमान के साथ क्रीज पर आए।

PAK vs SL 1

बाबर आजम ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

बाबर आजम और फखर जमान ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने पूर्व वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 111 रनों की निर्णायक साझेदारी की, जिसने पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित कर दी। इस शतक के साथ ही बाबर आजम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

जावेद मियांदाद और सईद अनवर को पछाड़ा

यह बाबर आजम के करियर का 32वां अंतर्राष्ट्रीय शतक था। इस शतक के साथ ही वह पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने महान जावेद मियांदाद और सईद अनवर को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 31-31 अंतर्राष्ट्रीय शतक दर्ज थे। बाबर ने साल 2015 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था और उनके सामने अभी लंबा करियर बाकी है।

पाकिस्तान ने 2-0 से सीरीज जीती

पहले वनडे मैच को 6 रनों से जीतने के बाद पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में 289 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करके तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब उनकी नजरें रविवार (16 नवंबर) को रावलपिंडी में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर होंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+