पाकिस्तान क्रिकेट पर लगा एक और कलंक! PSL में फखर जमान ने की सरेआम बेईमानी, मचा हड़कंप

PSL 2026 Fakhar Zaman: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में एक बार फिर खेल को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। लाहौर कलंदर्स के सीनियर बल्लेबाज फखर ज़मान पर कराची किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान बॉल टैंपरिंग (गेंद से छेड़छाड़) का गंभीर आरोप लगा है। अंपायर ने मौके पर कार्रवाई करते हुए न केवल गेंद बदली, बल्कि लाहौर की टीम पर 5 रनों का जुर्माना भी लगाया। अंत में यही रन टीम की हार का मुख्य कारण बना।

फखर जमान पर लगा बॉल टैंपरिंग का आरोप (PSL 2026 Fakhar Zaman)

मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर था। कराची किंग्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 14 रनों की दरकार थी। स्ट्रैटेजी बनाने के लिए कप्तान शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान आपस में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान अंपायर की नजर फखर ज़मान पर पड़ी, जो अपने हाथों से गेंद को असामान्य तरीके से दबा रहे थे। शक होने पर अंपायर ने तुरंत गेंद का निरीक्षण किया और उसे बदला।

Fakhar Zaman 1

फखर पर लग सकता है बड़ा बैन

पीसीबी के नियमों के तहत लाहौर कलंदर्स पर 5 रनों का जुर्माना लगाया गया। इससे कराची का लक्ष्य 14 से घटकर महज 9 रन रह गया, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया। फखर ज़मान पर पीसीबी कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.14 के तहत लेवल-3 का आरोप लगाया गया है। यह प्लेइंग कंडीशंस के आर्टिकल 41.3 का उल्लंघन है, जो गेंद की स्थिति बदलने से रोकता है।

घटना पर कप्तान ने क्या कहा?

वहीं फखर ज़मान ने मैच रेफरी रोशन महानामा के सामने इन आरोपों को खारिज किया है। पीसीबी ने स्पष्ट किया है कि अगले 48 घंटों में एक और सुनवाई होगी, जिसके बाद मैच रेफरी अपना अंतिम फैसला सुनाएंगे। यदि दोष सिद्ध होता है तो फखर पर कई मैचों का प्रतिबंध लग सकता है। मैच के बाद जब लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। हम कैमरा फुटेज देखेंगे और फिर चर्चा करेंगे कि क्या जानबूझकर गेंद की स्थिति बदलने की कोशिश की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+