Mumbai Metro Update: मेट्रो लाइन-9 का पहला फेज 3 अप्रैल से शुरू, 1 घंटे का सफर होगा अब 20 मिनट में

Mumbai Metro Update: मुंबई महानगर क्षेत्र के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुंबई मेट्रो लाइन-9 (Mumbai Metro Line 9) का पहला चरण 3 अप्रैल 2026 को शुरू होने जा रहा है। यह फेज दहिसर ईस्ट से काशीगांव तक फैला हुआ है। खासतौर पर मीरा-भायंदर के लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित होने वाला है।

करीब 4.5 से 4.97 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर में पांडुरंग वाडी और मीरा गांव जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं। इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से यात्रियों को अब भारी ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा, खासकर वेस्टर्न एक्सप्रेसवे हाईवे (Western Express Highway) पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Mumbai Metro Update

Mumbai Metro Update: घंटों का सफर होगा कुछ मिनट में

- अभी तक मीरा-भायंदर से अंधेरी या अन्य पश्चिमी उपनगरों तक पहुंचने में लोगों को 50 मिनट या उससे अधिक समय लग जाता है।

- इस मेट्रो सेवा के शुरू होने के बाद यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और सफर ज्यादा सुविधाजनक बनेगा।

- इस परियोजना की एक खास बात इसका डबल-डेकर डिजाइन है, जिसमें मेट्रो लाइन के साथ-साथ फ्लाईओवर का निर्माण भी किया गया है।

Mumbai Metro Line 9: मेट्रो के साथ ही फ्लाईओवर भी तैयार

मेट्रो रूट के साथ ही गोल्डन नेस्ट फ्लाईओवर (Golden Nest Flyover) के भी इसी समय शुरू होने की संभावना है, जिससे सड़क यातायात को और अधिक सुगम बनाया जा सकेगा। मेट्रो लाइन 9 का यह पहला चरण मुंबई मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में इस लाइन को और आगे बढ़ाकर पूरे मीरा-भायंदर क्षेत्र को मुंबई के मुख्य मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के चालू होने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि क्षेत्र में रियल एस्टेट और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना मुंबई के उपनगरीय इलाकों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है। मेट्रो निर्माण के बाद से ही इन इलाकों में प्रॉपटी के दाम तेजी से बढ़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+