PSL 2026 के दौरान लाहौर में कुदरत का तांडव, आंधी में उड़े कवर्स और ग्राउंड स्टाफ? टॉस में हुई देरी! VIDEO
PSL 2026 IU Vs PZ: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में मंगलवार को क्रिकेट के रोमांच पर कुदरत का कहर भारी पड़ा। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी (IU vs PZ) के बीच होने वाले मुकाबले से ठीक पहले आए भीषण चक्रवाती तूफान और मूसलाधार बारिश ने खेल को पूरी तरह रोक दिया। इस दौरान मैदान पर एक ऐसा खौफनाक वाकया हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हवा में उड़े ग्राउंड स्टाफ (PSL 2026 IU Vs PZ)
मैच शुरू होने से पहले जब अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई तो ग्राउंड स्टाफ पिच को ढंकने के लिए कवर्स लेकर दौड़े। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि भारी-भरकम कवर्स को संभालना नामुमकिन हो गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कवर्स को पकड़े हुए दो-तीन कर्मचारी हवा के तेज झोंकों के साथ खुद भी जमीन से ऊपर उछल गए।

बारिश के कारण टॉस में देरी
कवर्स को उड़ने से बचाने की कोशिश में कुछ कर्मचारी असंतुलित होकर मैदान पर गिर पड़े। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह मंजर बेहद डरावना था। भारी बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण टॉस को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। फिलहाल पूरा गद्दाफी स्टेडियम पानी से लबालब है और पिच पूरी तरह कवर्स के अंदर है।
फैंस को मैच शुरू होने का इंतजार
अंपायर्स और मैच रेफरी लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन जिस तरह की बारिश हो रही है, उसे देखते हुए मैच के रद्द होने की प्रबल आशंका जताई जा रही है। अगर बारिश रुकती भी है, तो आउटफील्ड को खेलने लायक बनाने में घंटों का समय लगेगा। इस मैच में फैंस को बाबर आजम (पेशावर जाल्मी) और शादाब खान (इस्लामाबाद यूनाइटेड) के बीच कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद थी। दोनों ही टीमें अपनी मजबूत प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरने को तैयार थीं, लेकिन खराब मौसम ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।












Click it and Unblock the Notifications