Masood Azhar Brother Dead: मसूद अजहर के भाई को किसने उतारा मौत के घाट? पाकिस्तान में UNKNOWN KILLER का खौफ

Masood Azhar Brother Mohammad Tahir Anwar Dies: पाकिस्तान से एक बड़ी और चौंकने वाली खबर सामने आई है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में मौत हो गई है। ताहिर अनवर की मौत किन कारणों से हुई है, इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

मोहम्मद ताहिर अनवर पिछले कई वर्षों से जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशन्स में एक्टिव था और मसूद अजहर का बेहद करीबी माना जाता था। संगठन के आधिकारिक चैनल के माध्यम से उसकी मौत की पुष्टि की गई है।

masood azhar

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात बहावलपुर की जामिया मस्जिद उस्मान वली में उसका जनाजा निकाला गया। हालांकि, संगठन ने उसकी किसी बीमारी या किसी विशेष घटना का जिक्र नहीं किया है, जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं

मसूद के परिवार में किस-किस की हुई मौत?

गौरतलब है कि जैश-ए-मोहम्मद भारत में संसद हमले (2001), पठानकोट एयरबेस हमला (2016), उरी हमला और 2019 के पुलवामा हमले जैसे कई बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहा है। भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर जैश के ठिकानों पर कई बार स्ट्राइक की है।

पिछले साल सितंबर में, जैश ने पहली बार परोक्ष रूप से स्वीकार किया था कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बहावलपुर में भारत द्वारा की गई स्ट्राइक में मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य मारे गए थे। उस हमले में अजहर की बहन, जीजा, भतीजा और भांजी समेत परिवार के करीब 10 सदस्य और कई करीबी सहयोगी ढेर हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+