IPL 2026 Auction Time: सज गई मंडी ,खिलाड़ियों में 237 करोड़ों का बंटवारा? टीमें तैयार
IPL 2026 Auction Time: आईपीएल 2026 के लिए मिनी-ऑक्शन का मंच सज चुका है। फ्रेंचाइज़ी मालिकों के सपने, रणनीति और पैसे की गूंज इस बार अबू धाबी के एतिहाद एरेना में सुनाई देगी। यह लगातार तीसरी बार है जब आईपीएल की नीलामी भारत से बाहर आयोजित की जा रही है। यह मिनी-ऑक्शन मंगलवार, 16 दिसंबर, 2025 को होगी। भारत में क्रिकेट फैंस इस ऑक्शन को दोपहर 2:30 बजे से लाइव देख सकेंगे।
10 फ्रेंचाइज़ियों के पास कुल 237.55 करोड़ (IPL 2026 Auction Time)
नीलामी की शुरुआत आईपीएल चेयरमैन और बीसीसीआई अधिकारियों के संक्षिप्त संबोधन के बाद होगी। मिनी-ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइज़ियों के पास कुल 237.55 करोड़ रुपये का पर्स (बजट) होगा, जिसके ज़रिए उन्हें अधिकतम 77 खिलाड़ियों को खरीदना है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे अधिक 64.30 करोड़ का पर्स है। वहीं दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स 43.40 करोड़ के साथ मौजूद है।

नए चेहरों पर लग सकती है बड़ी बोली
इस बार की नीलामी में खिलाड़ियों की उम्र में भी बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। 39 साल के वेटरन ऑलराउंडर जलज सक्सेना सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी हैं, जबकि अफगानिस्तान के वाहिदुल्लाह ज़ादरान (18 वर्ष से अधिक) सबसे युवा खिलाड़ी हैं। ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस जैसे कुछ बड़े नामों ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है, जिससे नए चेहरों पर बोली तेज होने की उम्मीद है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
कुछ बड़े नाम जिन पर ज़बरदस्त बोली लग सकती है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ी और मध्यम गति की गेंदबाजी का विकल्प देने वाले वेंकटेश अय्यर पर कई टीमें दांव लगाएंगी। KKR उन्हें कम दाम में वापस खरीदने की कोशिश कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को सबसे महंगा बिकने वाला खिलाड़ी माना जा रहा है। वह अपनी तेज़ गेंदबाज़ी और टॉप-ऑर्डर में बल्लेबाज़ी की क्षमता के कारण CSK सहित कई टीमों की पहली पसंद होंगे।
अपनी पावर-हिटिंग और पार्ट-टाइम स्पिन से मैच का रुख पलटने की क्षमता के कारण लियाम लिविंगस्टोन मध्य क्रम को मज़बूती देने के लिए एक मूल्यवान खिलाड़ी हैं। मध्य ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता के कारण रवि बिश्नोई और राहुल चाहर भारतीय स्पिनर भी टीमों के निशाने पर होंगे।
-
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
RR VS CSK: Shivam Dube को लगी किसकी नजर, IPL में आते ही थम गया बल्ला, क्या मैच देखने पहुंचीं थी बहन? -
RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की शर्मनाक हार, राजस्थान रॉयल्स ने पिला दिया पानी -
RR vs CSK: धोनी नहीं तो जीत भी नहीं? कब-कब थाला के बिना खेली है CSK? 19 सालों में ऐसा रहा है रिकॉर्ड -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 30 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- RR vs CSK -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 30 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RR vs CSK -
RR vs CSK: IPL में पहली बार होगा ऐसा, मैच से पहले तीन खिलाड़ी बाहर? चेन्नई की बढ़ी टेंशन! -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप












Click it and Unblock the Notifications