पन्ना की धरती ने फिर उगले हीरे : रातों-रात लखपति बने छात्र और मजदूर, खुदाई में मिले बेशकीमती डायमंड
सागर, 16 सितंबर। मप्र में हीरों की नगरी से नाम से पहचाने जाने वाले पन्ना में एक बार फिर दो युवकों की जिंदगी बदलने जा रही है। यहां की धरती इन पर मेहरबान हुई और चमचमाते हीरे उगले हैं। कृष्णा कल्याणपुर इलाके में उथली खदानों में एक छात्र को करीब 3.33 कैरेट व इसी इलाके में मजदूर जीवन लाल कुशवाहा व उसके दो साथियों को करीब पौने दो कैरेट का हीरा मिला है। हीरों की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है। हीरों को सरकारी कार्यालय में जमा करा दिया गया है।
Recommended Video

मजदूर जीवन लाल और उसके साथियों ने एक साल पहले ली थी खदान
पन्ना जिले में मजदूरी करने वाले जीवन लाल कुशवाहा, उनके साथी रम्मू कुशवाहा, विद्या जाटव के साथ मिलकर प्रशासन के माध्यम से कृष्णा कल्याणपुर पट्टी इलाके में उथली खदान स्वीकृत कराई थी। साल भर से तीनों अपने साथियों के साथ ही खुद खदान में मिट्टी की खुदाई करते रहे, मिट्टी का साफ करने, धोने का काम कर हीरों की तलाश करते रहे। साल भर में उन्हें निराशा ही हाथ लगी थी। बीते रोेज गुरुवार को अचानक उनकी किस्मत पलटी और उनके हाथ में करीब 1.76 कैरेट का चमचमाता हीरा हाथ आ गया।

तारिक माइनिंग का छात्र है, पिता के साथ खदान ली है
पन्ना के रहने वाले माइनिंग की पढ़ाई कर रहे मोहम्मद तारिक खान ने अपने पिता के साथ मिलकर प्रशासन से कृष्णाकल्याणपुर पट्टी गांव में हीरा खुदाई के लिए उथली खदान ली थी। वे बीते 3 महीने से यहां हीरा तलाशने का काम कर थे। इस दौरान हीरा न मिलने से कुछ निराशा भी हुई, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारे और लगातार खदान में हीरा तलाशने का काम करते रहे। बीते रोज उनके हाथ बेहतरीन कच्चा हीरा हाथ में आया हैं। जेम्स क्वालिटी का 3.33 कैरेट का हीरा तारिक खान को मिला है। शुक्रवार को उसने अपने पिता के साथ आकर इसे हीरा कार्यालय में जमा कराया है। तारिक का कहना है कि जो लोग खदान लेकर काम करते हैं, वे हिम्मत न हारें और प्रयास करते रहें, मेहतन का फल जरुर मिलता है।

जीवन कुशवाहा बहुत गरीब और खस्ताहाल स्थिति में गुजारा कर रहे
पन्ना में धरती ने जिस जीवनलाल कुशवाहा, रम्मू कुशवाहा और विद्या जाटव को हीरा मिला है। वे बहुत ही गरीबी व तंगहाली में जिंदगी गुजार रहे हैं। उनके पास दो वक्त का पेट भरने, पहनने को ढंग के कपड़े तक नहीं हैं। जगह-जगह मजदूरी करके जीवन गुजारते हैं। हीरा खदान लेते के लिए भी जीवन ने कर्जा लिया था। कर्ज लेकर खदान लगाई थी। अब हीरा मिलने के बाद तीनों साथियों के हिस्से में करीब सवा-सवा लाख रुपए आएंगे। जीवनलाल का कहना है कि वे अपने घर की स्थिति सुधारेगा। परिवार को भोजन पानी के लिए बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास करेगा।

नीलामी में रखे जाएंगे हीरे, रकम खातों में पहुंचेगी
जिल के कृष्णा कल्याणपुर पट्टी में खदान चलाने वाले जीवनलाल कुशवाह व तारिक खान के द्वारा जमा कराए गए हीरे आगामी दिनों में आयोजित नीलामी में रखे जाएंगे। हीरों की नीलामी में देशभर से व्यापारी आते हैं। वे यहां से नीलामी में कच्चे हीरे खरीदकर ले जाते हैं। जिन्हें पालिशिंक व कटिंग के माध्यम से तराशा जाता हैं। नीलामी में राशि सरकारी खजाने में जमा होने के बाद संबंधित हीरा खदान के संचालक को खातों में राशि जमा कराई जाती है। कुल राशि में से 12 फीसदी की टैक्स व अन्य कटौती भी की जाती है।

पन्ना जिले की रुंझ नदी में हीरा तलाशने मेला सा लग रहा
पन्ना जिले में रुंझ नदी को हीरों की नदी की संज्ञा दी जाती है। इस नदी में पूर्व में कईयों को हीरे मिलते रहे हैं। पहाड़ी इलाकों से निकलकर बहने वाली इस नदी में लोग जब-तब अवैध रुप से हीरों की तलाश करते नजर आते रहे हैं। इन दिनों रुंझ नहीं में डैम बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए मिट्टी की खुदाई की गई तो यहां लोगों ने अवैध रुप से हीरे तलाशने के लिए मेला सा लगा लिया। लोग अल सुबह से देर शाम तब नदी के किनारों, उथली नदी के हिस्से में मिट्टी का छानते, साफ करते और पानी में धोकर हीरों की तलाश कर रहे हैं। यहां स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोग पन्ना जिले से ही नहीं, पड़ोसी जिलों व उत्तर प्रदेश में बसे गांवों तक से रुंझ नदी तक पहुंच रहे हैं। पुलिस रोजाना लोगों पर कार्रवाई भी कर रही, बावजूद इसके लोग मानने को तैयार नहीं हैं।
-
MP News: LPG संकट के बीच इंदौर में बड़ा खुलासा, अवैध गोदाम से 66 सिलेंडर, रिफिलिंग मशीन और बुलेट जब्त -
LPG Gas Booking: भारत में ईरान-अमेरिका जंग का असर, भोपाल में LPG सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइनें -
MP News: भोपाल में LPG संकट से होटल-रेस्टोरेंट परेशान, कई जगह इंडक्शन पर बन रहा खाना -
मध्य प्रदेश मंत्रालय में कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन तय, 19 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी -
MP News: सागर में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने 4 बेटियों को कुएं में फेंका, फिर खुद फांसी लगाई -
MP News: मध्य प्रदेश में जल्द आएगी ट्रांसफर लिस्ट, कई जिलों के कलेक्टरों को मंत्रालय बुलाने की तैयारी -
MP News: LPG के बाद अब रसोई की पूरी थाली पर संकट, मध्य प्रदेश में दाल-मसाले से लेकर ड्राई फ्रूट तक महंगे -
MP News: भोपाल में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, शादी के मंडप से उठा लिया सरगना, युवकों को फंसाकर बनाते थे VIDEO -
MP News: दतिया में संकल्प यात्रा पर बवाल, दामोदर यादव मंडल गिरफ्तार, पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस छोड़ी -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! सरकार का नया फरमान, तुरंत करें ये काम नहीं तो कट सकता है गैस कनेक्शन -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया












Click it and Unblock the Notifications