Balen Shah Caste: मधेशी खून या पहाड़ी पहचान? नेपाल के नए PM बालेन शाह की असली जाति क्या है

Balen Shah Caste: काठमांडू के मेयर से देश के प्रधानमंत्री पद तक का सफर तय करने वाले बालेन शाह ने शपथ ग्रहण के साथ ही नेपाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात कर दिया है। 35 वर्षीय इंजीनियर और रैपर बालेन की इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल पुराने राजनीतिक सिंडिकेट को ध्वस्त किया, बल्कि उनकी जाति और जड़ों को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है।

मूल रूप से महोत्तरी (मधेश) से ताल्लुक रखने वाले बालेन शाह के पूर्वज मिथिला क्षेत्र से आते हैं, लेकिन उनकी परवरिश काठमांडू की नेवार संस्कृति के बीच हुई। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि बालेन शाह किस जाति से आते हैं।

Balen Shah Caste

Balen Shah Family: मूल रूप से कहां के रहने वाले हैं बालेंद्र शाह

काठमांडू की गलियों से उठकर सिंह दरबार के गलियारे तक पहुंचे बालेंद्र (बालेन) शाह का सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। काठमांडू में जन्मे और पले-बढ़े बालेन की पहचान केवल एक इंजीनियर या रैपर की नहीं, बल्कि उस मिथिला-मधेश विरासत की है जो सरहदों के पार बिहार तक फैली है। उनके पिता, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राम नारायण शाह, महोत्तरी से आकर काठमांडू बसे थे, लेकिन घर में मिथिला के संस्कार और परंपराएं हमेशा जीवित रहीं।

बालेन का पीएम पद की शपथ लेना नेपाल की उस 'पहाड़ी बनाम मधेशी' राजनीति के अंत का संकेत है, जिसने दशकों तक देश को बांटा। उनकी 'शाह' पदवी भले ही काठमांडू के संभ्रांत वर्ग से मेल खाती हो, लेकिन उनकी जड़ें नेपाल के तराई क्षेत्र के उस गौरवशाली इतिहास में हैं, जो अपनी सादगी और संघर्ष के लिए जाना जाता है।

ये भी पढे़ं: Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में?

Balen Shah Teli Community Nepal: किस जाति से आते हैं बालेन शाह?

नेपाल की राजनीति में पारंपरिक वर्चस्व को चुनौती देने वाले बालेन शाह की जड़ों की खोज अक्सर उनके उपनाम 'शाह' पर आकर ठहर जाती है। दरअसल, बालेन हिंदू समुदाय की तेली (तैलिक साहू) जाति से ताल्लुक रखते हैं, जो दक्षिण एशिया के एक प्रभावशाली वैश्य समाज का हिस्सा है।

ऐतिहासिक रूप से व्यापार और कृषि की धुरी रहा यह समुदाय अब बालेन जैसे युवाओं के जरिए सत्ता के गलियारों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इनके परिवार में प्रचलित 'शाह' उपनाम अक्सर लोगों को भ्रमित करता है, लेकिन यह इसी साहू-गुप्ता-मोदी-राठौर जैसे उपनामों वाली व्यापक विरासत का हिस्सा है। बालेन का उत्कर्ष यह दर्शाता है कि एक पारंपरिक व्यापारिक पृष्ठभूमि से निकलकर कैसे शिक्षा और तकनीक (इंजीनियरिंग) के दम पर राजनीति की नई परिभाषा लिखी जा सकती है।

ये भी पढे़ं: Balen Shah Nepal New PM: नेपाल का बदलेगा संविधान! बालेन शाह की पार्टी दो-तिहाई बहुमत के करीब, कितनी सीटें?

Nepal New PM: मधेशी पिता और पहाड़ी नेवार मां

बालेन शाह की जातीय पहचान और भी दिलचस्प हो जाती है क्योंकि वे एक मिश्रित सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। जहां उनके पिता मधेशी समुदाय से हैं, वहीं उनकी मां, ध्रुवदेवी शाह, पहाड़ी मूल के नेवार समुदाय से हैं। काठमांडू में नेवार समुदाय की सांस्कृतिक जड़ें बहुत गहरी हैं। यह जातीय और सांस्कृतिक संगम बालेन शाह को नेपाल के पहाड़ी और मधेशी, दोनों समुदायों के बीच एक "पुल" के रूप में स्थापित करता है।

ये भी पढे़ं: Nepal Election Result 2026: नेपाल में 'Gen-Z’ की जीत! RSP को मिला प्रचंड बहुमत, रैपर बालेन शाह बनेंगे नए पीएम?

Nepal Election Results: मेयर से प्रधानमंत्री तक

यद्यपि बालेन शाह की जाति और मधेशी मूल को लेकर उत्सुकता है, लेकिन उनकी सफलता का मुख्य कारण उनकी जाति-मुक्त, विकास-उन्मुख' राजनीति है। मेयर के रूप में उन्होंने काठमांडू में सफाई, कचरा प्रबंधन और अतिक्रमण हटाने जैसे ठोस काम किए, जिसने उन्हें युवाओं और हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया। उनकी जीत ने साबित कर दिया है कि नेपाल के लोग अब पारंपरिक पहचान की राजनीति से ऊपर उठकर काम और विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+