Dubai flight Viral Video: किस्मत हो तो ऐसी! पूरी फ्लाइट में अकेली पैसेंजर, पायलट ने खुद आकर मांगी माफी
Dubai flight Single Passenger Viral Video: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और उड़ानों की अनिश्चितता के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है। लातविया की रहने वाली इंग्लिश टीचर मारिना गिला ने रीगा से दुबई के लिए Flydubai की फ्लाइट ली, लेकिन विमान के अंदर का नजारा देख उनकी आंखें फटी रह गईं।
8 मार्च 2026 को हुई इस यात्रा में पूरी कमर्शियल फ्लाइट में मारिना इकलौती यात्री थीं। जहां युद्ध की खबरों से लोग डरे हुए हैं, वहीं मारिना का यह सफर किसी 'शाही ट्रीटमेंट' से कम नहीं था।

Dubai flight solo passenger: सैकड़ों खाली सीटें और अकेली मारिना
एक बड़े हवाई जहाज में अकेले सफर करना किसी सपने जैसा लगता है। मारिना जब प्लेन के अंदर पहुंचीं, तो उन्हें लगा शायद बाकी पैसेंजर अभी आने वाले हैं। लेकिन जल्द ही उन्हें पता चला कि उस विशाल विमान की मालकिन वही हैं। मिडिल ईस्ट के हालातों की वजह से लोग सफर करने से बच रहे हैं, जिसका नतीजा यह हुआ कि मारिना को करोड़ों का प्लेन एक प्राइवेट जेट की तरह मिल गया। उन्होंने इस जादुई पल का वीडियो भी बनाया है।
Dubai viral Video: क्रू मेंबर्स के साथ दोस्ती भरा माहौल
प्लेन में कोई और यात्री न होने की वजह से नियम-कायदे भी थोड़े आसान हो गए। मारिना ने बताया कि फ्लाइट में मौजूद चार अटेंडेंट्स ने उनका स्वागत किसी खास मेहमान की तरह किया। चूंकि काम का कोई बोझ नहीं था, इसलिए क्रू मेंबर्स भी खाली सीटों पर बैठकर आराम से खाना खाते और मारिना से गप्पें मारते नजर आए। बाहर चाहे जो भी माहौल हो, लेकिन प्लेन के अंदर का माहौल किसी पिकनिक जैसा खुशनुमा और रिलैक्स था।
ये भी पढ़ें: कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम प्रेमी फरमान से शादी रचाई, क्या इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है?
Solo woman traveler Dubai flight: पायलट ने खुद आकर मांगा माफी
इस सफर का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा तब था, जब विमान के पायलट खुद अपनी सीट छोड़कर मारिना से मिलने आए। उन्होंने न सिर्फ मारिना का हालचाल लिया, बल्कि फ्लाइट में हुई थोड़ी सी देरी के लिए उनसे पर्सनली माफी भी मांगी। मिडिल ईस्ट के संवेदनशील रास्तों पर उड़ान भरने के बीच पायलट का यह दोस्ताना व्यवहार मारिना का दिल जीत गया। एक आम पैसेंजर के लिए पायलट से इस तरह मिलना किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था।
ये भी पढ़ें: VIDEO: बिना शादी गर्लफ्रेंड के साथ हार्दिक पंड्या ने किया हनुमान चालीसा पाठ, परंपराओं का बनाया गंदा मजाक!
सोशल मीडिया पर वीडियो की धूम
मारिना ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट marinagilla2022 पर यह वीडियो डाला, यह आग की तरह फैल गया। लोग इस पर बड़े मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है, "इतनी किस्मत तो अंबानी की भी नहीं होगी," तो कोई इसे 'असली वीआईपी ट्रीटमेंट' बता रहा है। लोग इस बात की भी तारीफ कर रहे हैं कि सिर्फ एक पैसेंजर होने के बावजूद एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिल नहीं की और मारिना को उनकी मंजिल तक पहुंचाया।
-
Dubai Gold Rate Today: दुबई या भारत? आज सोना कहां से खरीदना है फायदे का सौदा? ₹7000 की सीधी बचत -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी?












Click it and Unblock the Notifications