Delhi LPG Helpline Number: सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे मांगे तो क्या करें? नोट कर लें ये हेल्पलाइन नंबर
Delhi LPG Cylinder Helpline Number: राजधानी दिल्ली में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी की खबरें बढ़ती जा रही हैं। मिडिल-ईस्ट (ईरान-इजरायल) संकट के बीच सप्लाई चेन प्रभावित होने की अफवाहों ने दिल्लीवालों के बीच 'पैनिक बुकिंग' की स्थिति पैदा कर दी है। आलम यह है कि जो सिलेंडर सरकारी रेट पर मिलना चाहिए, उसके लिए कुछ इलाकों में 3,000 से 4,500 रुपये तक की अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं।
दिल्ली सरकार और प्रशासन इस मामले को लेकर पूरी तरह सख्त है। दिल्ली के कई इलाकों में होम डिलीवरी ठप होने और हॉकरों द्वारा ज्यादा पैसे मांगे जाने की खबरों के बीच पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

एलपीजी गोदामों के बाहर 24 घंटे पुलिस तैनात
दिल्ली पुलिस ने अपने जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और सभी एलपीजी गोदामों के बाहर 24 घंटे सुरक्षा तैनात कर दी है ताकि जमाखोरी और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से दो रिफिल के बीच 25 दिनों का अनिवार्य अंतराल लागू किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अतिरिक्त बुकिंग न करें। आइए अवैध वसूली होने पर आप कहां शिकायत कर सकते हैं?
MP News: LPG सिलेंडर कैसे बुक करें? Indane, Bharat Gas और HP Gas के नंबर व नया 25 दिन का नियम जानिए
ज्यादा पैसे मांगे तो यहां करें शिकायत
अगर आपकी गैस एजेंसी या डिलीवरी करने वाला व्यक्ति आपसे तय कीमत से ज्यादा पैसे मांगता है, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते हैं:
- दिल्ली सरकार (टोल-फ्री): 1967
- उपभोक्ता हेल्पलाइन: 1800-11-4000
- पुलिस सहायता: 112 (अवैध वसूली या विवाद की स्थिति में)
- आधिकारिक पोर्टल: [mylpg.in](https://mylpg.in) के Feedback सेक्शन में शिकायत दर्ज करें।
गैस कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर
- इंडेन (Indane): 1800-233-3555
- भारत गैस (Bharat Gas): 1800-22-4344
- एचपी गैस (HP Gas): 1800-233-3555
क्यों हो रही है सिलेंडर की दिक्कत?
1. वैश्विक तनाव (Global Tensions): भारत अपनी जरूरत का 60% एलपीजी मिडिल-ईस्ट से आयात करता है। ईरान-इजरायल तनाव के कारण सप्लाई में देरी हुई है।
2. अफवाहें और पैनिक (Rumors and panic): सोशल मीडिया पर स्टॉक खत्म होने की अफवाहों के चलते लोग जरूरत न होने पर भी सिलेंडर बुक कर रहे हैं।
3. कालाबाजारी (Black marketing): सप्लाई चेन में देरी का फायदा उठाकर कुछ लोग ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेच रहे हैं।
प्रशासन की क्या है तैयारी?
गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने गैस गोदामों की सुरक्षा बढ़ा दी है। स्पेशल यूनिट्स सोशल मीडिया पर नजर रख रही हैं ताकि कोई भी भ्रामक जानकारी न फैला सके।
सरकार की क्या है प्लानिंग?
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कर दिया है कि दुनिया भर में चल रहे तनाव के बावजूद भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार ने 'प्लान-बी' तैयार कर लिया है, जिसके तहत अब हम उन रास्तों और देशों से तेल और गैस मंगवा रहे हैं जहां युद्ध का असर नहीं है। घरेलू रसोई गैस की किल्लत न हो, इसके लिए कंपनियों को गैस उत्पादन 28% तक बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, सिलेंडर की चोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए अब 90% ग्राहकों के लिए OTP (कोड) अनिवार्य किया जा रहा है, यानी जब तक आप अपने मोबाइल पर आया कोड डिलीवरी वाले को नहीं देंगे, सिलेंडर डिलीवर नहीं माना जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications