'हारना पाकिस्तान के DNA में है', Rashid Latif ने अपनी ही टीम को लताड़ा, भारत की जीत पर बांधे तारीफों के पुल

Rashid Latif On Pakistan Cricket: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के बिना भी टीम इंडिया की शानदार जीत देखकर दुनिया दंग है। भारत की इस सफलता पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ़ ने बड़ा बयान देते हुए दोनों देशों के क्रिकेट के बीच के गहरे अंतर को बताने का काम किया है।

भारत ने जीती लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफियां (Rashid Latif On Pakistan Cricket)

पिछले दो सालों में भारतीय क्रिकेट ने वह कर दिखाया है जो किसी भी टीम के लिए सपना होता है। भारत के पास अब लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफियां हैं। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। साल 2024 में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद साल 2025 में टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि साल 2026 में एक बार फिर टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

Rashid Latif 1

पाकिस्तान से हर विभाग में आगे है भारत

राशिद लतीफ़ ने इस सफलता का श्रेय पिछले 10 वर्षों की कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि टॉस हारने के बावजूद भारत ने 250 रन बना डाले। इस स्तर तक पहुंचना रातों-रात मुमकिन नहीं है। पिछले कई आईसीसी आयोजनों और एशिया कप को देखें तो समझ आता है कि वे हर विभाग में हमसे कोसों आगे निकल चुके हैं।

दोनों टीमों में काफी अंतर

पाकिस्तानी टीम की खराब स्थिति और सुपर-8 चरण में ही बाहर हो जाने पर लतीफ़ ने आत्म-मंथन की बात कही। उन्होंने बेहद सख्त शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि भारत का डीएनए अब केवल ट्रॉफियां जीतना और फाइनल खेलना बन गया है। जबकि हमारा (पाकिस्तान) डीएनए नॉकआउट से पहले ही हार मान लेना है। हम दबाव को झेलने में पूरी तरह विफल रहे हैं।

सिस्टम और अनुशासन पर सवाल

लतीफ़ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और खिलाड़ियों के बीच के कॉन्ट्रैक्ट पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कमज़ोर बोर्ड अक्सर अनुशासन की कमी और स्पष्ट रणनीति के अभाव में पिछड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं तो उसमें इनाम और जुर्माने के सख्त प्रावधान होने चाहिए ताकि प्रदर्शन में निरंतरता बनी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+