26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम
Salman Khan Aishwarya Rai Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी आज भी लोगों के दिल में एक अलग जगह रखती हैं। भले ही इस प्रेम कहानी का अंत दर्दनाक था लेकिन इसके जैसी सुर्खियां किसी सेलेब की लव स्टोरी ने नहीं बटोरीं।
ऐश्वर्या राय-सलमान खान की लव स्टोरी
ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) के सेट पर हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ, जो रील लाइफ से रियल लाइफ में बदल गया।

साल 2002 में कपल को हुआ था ब्रेकअप
सलमान खान और ऐश्वर्या राय अपने इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थे। कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय ने तो सलमान खान से रिश्ता रखने के लिए अपने परिवार तक से झगड़ा कर लिया था। हालांकि ये रिश्ता साल 2002 में काफी विवादों के साथ खत्म हो गया।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी
साल 2007 में ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन भी है जबकि दूसरी तरफ सलमान खान आज भी कुंवारे ही हैं।
'चांद छुपा बादल में' पर कपल का रोमांटिक डांस
-हाल ही में करीब 26 साल पुराने वीडियो में सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक स्टेज शो में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के मशहूर गाने 'चांद छुपा बादल में' (Chand Chhupa Badal Mein) पर रोमांटिक अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
-वायरल हो रहे इस वीडियो में ऐश्वर्या राय और सलमान खान की केमिस्ट्री इतनी खूबसूरत लग रही है कि फैंस इस पल को बार-बार देख रहे हैं। परफॉर्मेंस के दौरान दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और मुस्कुराते नजर आते हैं जिससे साफ झलकता है कि उस दौर में उनका रिश्ता कितना खास था। दोनों डांस करते हुए काफी रोमांटिक भी हो जाते हैं।
सलमान खान-ऐश्वर्या राय की धमाकेदार परफॉर्मेंस
इसी वीडियो में सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'हेलो ब्रदर' (Hello Brother) के सुपरहिट गाने 'तेरी चुनरिया दिल ले गई' (Teri Chunariya Dil Le Gayi) पर भी शानदार डांस किया। दोनों की एनर्जी और तालमेल देखकर दर्शक झूम उठे थे। इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।
A Blast from the past 💥
When Salman & Aishwarya performed together at Sahara Awards 💥 ❤️🔥 pic.twitter.com/KVegXGaqXh
— Being Arun (@Paneerbhujia) March 10, 2026
वीडियो देखकर फैंस के उड़े होश
-वीडियो वायरल होने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग सलमान खान और ऐशअवर्या राय के इस प्यार को देखकर हैरान हो गए हैं। ऐसे में लोग ये सच नहीं पा रहे हैं कि इतनी प्यारी जोड़ी कैसे अलग हो सकती है।
-कई लोगों का कहना है कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक थी। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि वीडियो देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए और आंखें नम हो गईं। वहीं कई फैंस ने अफसोस जताते हुए कहा कि दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने थे।
कड़वे मोड़ पर खत्म हुई प्रेम कहानी
आपको बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई थी। कुछ सालों बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थीं और उनका रिश्ता खत्म हो गया था।उस दौर में उनके ब्रेकअप ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं और ये फैंस के लिए एक भावुक पल बन गया क्योंकि कई लोग उन्हें हमेशा साथ देखना चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications