Highway Robbery Case: 12 करोड़ के मोबाइल लूटकांड में आरोपी और फरियादी दोनों ‘मिथुन’ निकले
Highway Robbery Case नेशनल हाईवे 44 पर सागर जिले में गौरझामर थानाक्षेत्र में रानीगिर मंदिर मार्ग के पास बीते 26 अगस्त 2022 को आंध्रप्रदेश से करोड़ों के मोबाइल फोन लेकर चले ट्रक को अज्ञात लुटेरों ने लूट लिया था। इसमें ड्राइवर मिथुन डे का अपहरण कर उसे नरसिंहपुर के पास जंगल में छोड़ गए थे। पुलिस को 44 दिन बाद आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। सबसे खास बात जो निकलकर आई कि इसमें फरियादी और आरोपी दोनों के नाम मिथुन हैं। कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मोबाइल लूट कांड में अंतरराज्यीय लूट गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें गौरझामर थाना पुलिस व सागर जिले की पुलिस की विशेष टीम को लगाया गया था। करीब 44 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। इसमें आरोपी मिथुन पिता जसवंत सिंह हाडा कंजर 31 साल, निवासी चिडावन टोंक खुर्द जिला देवास, जयप्रकाश पिता प्रेमसागर नागर कंजर उम्र 30 साल तथा योगेंद्र पिता महेंद्र झांझा उम्र 27 साल दोनों निवासी धानीघाटी थाना हाटपिपलिया जिला देवास को सोनकक्ष से गिरफ्तार किया है। इनसे लूट में उपयोग किया गया आयशर ट्रक बरामद किया गया है। इनसे हाईवे पर हुई अन्य लूट की घटनाओं को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

664 मोबाइल बॉक्स थे, 526 बॉक्स दूसरे ट्रक में लोड कर ले गए थे
26 अगस्त को मिथुन डे आंध्रप्रदेश एवं तमिलनांडु से गुड़गांव से मोबाइल की खेप लेकर जा रहा था। इसमें डीएचएल लाजिस्टीक कंपनी का ट्रक करीब 12 करोड़ के मोबाइल की खेप श्रीसिटी आंधप्रदेश और पेरमबटूर कांचीपुरम तमिलनांडु से माल भरकर गुड़गांव भेजे जा रहे थे। अज्ञात लुटेरों ने इसे नेशनल हाईवे 44 पर महाराजपुर से रानगिर तिराहा के बीच रोककर ड्राइवर मिथुन डे को बंधक बना लिया था। कंट्रेनर में एमआई कंपनी के मोबाइल के 664 बॉक्स भरे थे। इनमें से लुटेरे 526 बॉक्स को दूसरे ट्रक में लोड करके ले गए थे। लुटेरे ड्राइवर मिथुन को भी बंधक बनाकर ले गए थे, जिसे बाद में नरसिंहपुर के पास जंगल के बीच में छोड़ दिया था। पुलिस के अलर्ट के बाद यह ट्रक इंदौर के शिप्रा थानाक्षेत्र में हाइवे पर जब्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications