रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल
Khesari Lal Yadav and Akanksha Puri: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों रोमांस और हिट केमिस्ट्री का दूसरा नाम बन चुके खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों की जोड़ी जहां पहले से ही सुपरहिट गानों और फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीत चुकी है, वहीं अब उनके नए गाने के शूट से सामने आया एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
खेसारी लाल यादव-आकांक्षा पुरी की जबरदस्त केमिस्ट्री
वीडियो में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जबरदस्त केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है और कमेंट सेक्शन में तारीफों की झड़ी लग गई है। दरअसल आकांक्षा पुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह खेसारी लाल यादव के साथ नए गाने की शूटिंग करती नजर आ रही हैं।

नए गाने के शूट से वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के बीच रोमांटिक सीन फिल्माया जा रहा है, जहां आकांक्षा एक्टर खेसारी के बेहद करीब नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
फैंस के रिएक्शन से भरा कमेंट सेक्शन
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या जबरदस्त जोड़ी है। खेसारी भैया छा गए। आकांक्षा भाभी आई लव यू। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आग लगा दी, सुपरहिट जोड़ी। ऐसे में साफ कहा जा सकता है कि दर्शकों को खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
फिल्मों और गानों में हिट है ये जोड़ी
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी पहले भी कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में दोनों 'अग्निपरीक्षा' (Agnipariksha) में नजर आए थे। इसके अलावा इनके कई गाने भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहे हैं जैसे- 'सरसों के तेलवा', 'लाल घघरी', 'लटक जइबा' और 'राजा हमरा से'। दोनों की जोड़ी फिल्म 'लोहा गरम' (Loha Garam)में भी देखने को मिल चुकी है।
जिम वीडियो पर हुआ था विवाद
-ये पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की ये जोड़ी चर्चा में आई हो। इससे पहले दोनों का एक जिम वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके वर्कआउट स्टाइल को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।
-कुछ यूजर्स ने इसे आपत्तिजनक बताया था, जिसके बाद खेसारी लाल यादव ने सफाई दी थी कि वीडियो किसी और ने शूट किया था। वहीं आकांक्षा पुरी ने साफ कहा था कि वह और खेसारी अपने काम को लेकर रुकने वाले नहीं हैं।
आकांक्षा पुरी का बॉलीवुड से भोजपुरी तक का सफर
आकांक्षा पुरी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और बॉलीवुड से की थी लेकिन वहां उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री का रुख किया, जहां उन्हें खेसारी लाल यादव के साथ नई पहचान और सफलता मिली।
क्या है इस जोड़ी की खासियत?
-दमदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री
-लगातार हिट गाने
-फैंस का जबरदस्त सपोर्ट
फिलहाल खेसारी लाला यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक बनती जा रही है और उनका ये नया गाना रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications