Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी'
Kangana Ranaut: बीजेपी सांसद कंगना रनौत के एक बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। कंगना ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'महिलाएं उनके साथ सहज महसूस नहीं करती है, वो तो टपोरी जैसा काम करते हैं।' इस बयान पर सांसद पप्पू यादव ने भी कंगना रनौत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी थीं।
पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि' सार्वजनिक बहस में व्यक्तिगत आलोचना की कोई जगह नहीं है, हाथी चले बाजार कुत्ता भौंके हजार, कंगना को इग्नोर करिए, कंगना-चखना ये सब चटनी है, कहां राहुल गांधी और कहां पर ये लोग।'

तो वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कंगना रनौत की टिप्पणी को 'अशोभनीय' और 'अक्षम्य' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना ने यह बयान केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए दिया है, एक महिला सांसद होने के नाते उन्हें इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए वरना अगर हम किसी की पर्सनल लाइफ में उतरे तो दिक्कत आ जाएगी।'
Kangana Ranaut On Rahul Gandhi: 'एकदम जैसे टपोरी की तरह आते हैं'
बुधवार को संसद से बाहर निकलते वक्त कंगना ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 'हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ही ज़्यादा अनकम्फर्टेबल फील होता है, एकदम जैसे टपोरी की तरह आते हैं और किसी को भी ऐ तू ऐसे करके तू-तड़ाक करते हैं, कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो उनको वो हूटिंग कॉल्स करते हैं और कहते हैं कि आ जा..आ जा,बताइए ये कोई तरीका है बात करने का।'
Tapor ROW: 'एक महिला को बदनाम करना जानते हैं'
हालांकि कंगना के इस बयान पर लोगों ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है , कुछ लोग कंगना रनौत पर भड़के हैं तो वहीं कुछ लोग उनके फेवर में भी हैं और राहुल गांधी के बर्ताव पर उंगली उठा रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि 'पप्पू यादव और कांग्रेस के लोग केवल एक महिला को बदनाम करना जानते हैं, कंगना ने तो सिर्फ राहुल गांधी जो संसद में करते हैं ,उसके बारे में बताया लेकिन कांग्रेस नेता ने जो संसद में किया क्या वो शोभनीय है।'
Rahul Gandhi के बर्ताव पर क्यों उठे सवाल?
दरअसल राहुल गांधी बर्ताव पर सवाल इसलिए उठे क्योंकि 200 से ज्यादा पूर्व सैन्य अधिकारियों, रिटायर्ड अफसरों, पूर्व राजनयिकों और वकीलों की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ एक ओपन लेटर लिखा गया है, जिसमें उनके बर्ताव को अशोभनीय करार दिया गया है क्योंकि उन्होंने संसद परिसर के प्रतिबंधित मेन गेट पर विपक्षी नेताओं के साथ चाय-बिस्कुट खाया और जमकर खाया था।












Click it and Unblock the Notifications