शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद
IPL 2026: अभी तो फैंस आईपीएल 2026 के पहले मैच का इंतज़ार ही कर रहे थे कि बीच में एक तगड़ा कानूनी पंगा आ गया। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई को अब कोर्ट के चक्कर काटने पड़े हैं और वजह इतनी अजीब है कि आप भी सिर पकड़ लेंगे।
केरल के एर्नाकुलम में रहने वाले आशिक नाम के एक शख्स ने सीधे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उसका दावा है कि आईपीएल कोई सरकारी या नेशनल लीग नहीं है, बल्कि ये तो विशुद्ध रूप से एक प्राइवेट धंधा है।

उसने कोर्ट में दलील दी कि जब बीसीसीआई एक प्राइवेट संस्था की तरह काम करती है, तो उसे अपने टूर्नामेंट के साथ 'इंडियन' शब्द जोड़ने का कोई हक नहीं है। याचिकाकर्ता के मुताबिक लीग का नाम इंडियन प्रीमियर लीग रखना पूरी तरह से गैर-कानूनी है क्योंकि इससे लोगों को भ्रम होता है कि ये कोई आधिकारिक राष्ट्रीय इवेंट है।
अदालत ने क्या सुनाया फैसला?
बीसीसीआई के लिए गनीमत ये रही कि केरल हाई कोर्ट ने इस मांग को ज्यादा भाव नहीं दिया। चीफ जस्टिस सौमेन सेन और जस्टिस श्याम कुमार की बेंच ने साफ़ कह दिया कि इस दलील में कोई दम नहीं है और याचिका को कचरे के डिब्बे में डाल दिया (मतलब खारिज कर दिया)। यानी फिलहाल तो आईपीएल का नाम वही रहेगा जो पिछले 18 सालों से है।
मैदान पर भी मचेगा गदर
केस-कचहरी अपनी जगह है, लेकिन 28 मार्च से शुरू हो रहे इस सीजन में क्रिकेट का रोमांच भी कम नहीं होने वाला है। राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन की जगह रियान पराग पर भरोसा जताया है, तो आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथों में होगी। पंजाब किंग्स फिर से श्रेयस अय्यर की लीडरशिप में हुंकार भरेगी।
फिलहाल बीसीसीआई ने सिर्फ पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है, क्योंकि देश में कई राज्यों के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जल्दी ही बाकी का पूरा शेड्यूल भी आपके सामने होगा।












Click it and Unblock the Notifications