Al-Falah University सरकार के नियंत्रण में आई, लाल किला आतंकी हमले से जुड़े थे तार, IAS अधिकारी बने प्रशासक

Al-Falah University: हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। कई वैधानिक उल्लंघनों और अनियमितताओं की जांच के बाद, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल को प्रशासक नियुक्त कर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक व वित्तीय ढांचे में बड़ा फेरबदल किया गया है।

अग्रवाल ने विश्वविद्यालय के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों का प्रभार संभाला है। अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य लगभग 1,700 छात्रों की पढ़ाई सुनिश्चित करते हुए शासन को स्थिर करना है। मौजूदा एजुकेशन फेकेल्‍टी में कोई बदलाव नहीं होगा ।

Al-Falah University

पुनर्गठन के तहत, राज्य ने जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से अजय रंगा (कुलपति), राजीव कुमार सिंह (परीक्षा नियंत्रक), रवि कुमार शर्मा (मुख्य वित्त अधिकारी) और नेहा शर्मा (रजिस्ट्रार) जैसे प्रमुख पदों पर नए अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है।

लाल किला बम विस्‍फोट केस में कैसे फ‍ंसी यूनिवर्सिटी

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब 10 नवंबर, 2025 को हुए लाल किला विस्फोट से जुड़े व्यक्तियों पर जांच शुरू होने के बाद विश्वविद्यालय गहन छानबीन के दायरे में आ गया था। इससे पहले जनवरी में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विश्वविद्यालय की लगभग 140 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था।

यह कुर्की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 'व्हाइट-कॉलर' आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने के बाद की गई। कुर्क की गई संपत्तियों में फरीदाबाद के धौज स्थित 54 एकड़ भूमि, प्रशासनिक भवन, विभागीय ब्लॉक और छात्रावास शामिल हैं, जिन्हें ईडी ने "अपराध की आय" कहा है।

धोखाधड़ी से लगभग 493 करोड़ रुपये कमाए

एजेंसी का आरोप है कि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, जवाज अहमद सिद्दीकी, और अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट ने धोखाधड़ी से लगभग 493 करोड़ रुपये कमाए। ट्रस्ट पर नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (एनएएसी) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से झूठी मान्यता का दावा कर छात्रों व अभिभावकों को मोटी फीस देने के लिए प्रेरित करने का आरोप है।

बम धमाके में शामिल थे विवि के डॉक्‍टर, प्रोफेसर

अल-फलाह विश्वविद्यालय लाल किला विस्फोट मामले की जांच का केंद्र बन गया, क्योंकि इसमें गिरफ्तार कई आरोपी, जिनमें डॉक्‍टर और प्रोफेसर शामिल थे, इस संस्थान के पूर्व छात्र या कर्मचारी थे। नवंबर 2025 में लाल किला मेट्रो स्टेशन क्षेत्र में हुए विस्फोट में 15 लोग मारे गए थे।

अल-फलाह विश्वविद्यालय

2013 में स्थापित यह विश्वविद्यालय हरियाणा के धौज में 70 एकड़ के परिसर में स्थित है और 2015 में यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त हुआ। हालांकि, इसे अभी तक NAAC से मान्यता नहीं मिली है। परिसर में 650 बिस्तरों वाला अल-फलाह अस्पताल भी है, जो अल-फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर का हिस्सा है।

छात्रावास और अन्य शैक्षणिक संस्थान

लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास सुविधाएं उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय के अतिरिक्त, ट्रस्ट कई अन्य संस्थान संचालित करता है, जिनमें शामिल हैं

अल-फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
ब्राउन हिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
अल-फलाह स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग
अल-फलाह स्कूल ऑफ फिजिकल एंड मॉलिक्यूलर साइंसेज
अल-फलाह स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट
अल-फलाह स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+