'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस
Asha Parekh: बॉलीवुड की लिजेंड्री एक्ट्रेस आशा पारेख (Asha Parekh) ने एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर दिल खोलकर बात की है। 83 साल की उम्र में भी आशा पारेख ने शादी नहीं की है। उन्होंने साफ शब्दों में स्वीकार किया कि उन्होंने जीवन में सिर्फ एक ही शख्स से प्यार किया था और वो नासिर हुसैन (Nasir Hussain) थे।
प्यार को लेकर आशा पारेख का शॉकिंग खुलासा
नासिर हुसैन की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए एक्ट्रेस आशा पारेख ने अपने रिश्ते और भावनाओं को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आशा पारेख ने कहा है- नासिर साहब ही वो एकमात्र इंसान थे जिनसे मैंने कभी प्यार किया। अगर हम अपने प्यार को स्वीकार नहीं करते तो ये उस व्यक्ति का अपमान होता है।

शादीशुदा मर्द के प्यार में पागल थीं आशा पारेख
आशा पारेश ने आगे कहा कि उन्हें अपनी भावनाओं को लेकर कभी शर्म नहीं हुई बल्कि इस बात पर गर्व है कि उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा ईमानदारी से स्वीकार किया।
फिल्मी सफर से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
नासिर हुसैन ने ही आशा पारेख को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। उनकी पहली फिल्म दिल देके देखो साल 1959 में रिलीज हुई थी जिसके बाद दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। काम के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और ये रिश्ता गहरे प्यार में बदल गया था।
'हमारे रिश्ते में कुछ भी छुपा नहीं था'
आशा पारेख ने बताया कि उनका और नासिर हुसैन का रिश्ता कभी छुपा हुआ नहीं था। उन्होंने कहा- नासिर साहब की पत्नी को भी हमारे रिश्ते के बारे में सब पता था। हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं था। मैं जानती थी कि शादी नहीं हो सकती लेकिन उनकी जिंदगी का हिस्सा बनकर ही खुश थी।
'मैं किसी का घर नहीं तोड़ना चाहती थी'
-आशा पारेख ने कहा- नासिर हुसैन के परिवार के साथ उनके संबंध हमेशा सम्मान और अपनापन भरे रहे। उन्होंने नासिर हुसैन से शादी इसलिए नहीं की क्योंकि वह किसी का घर तोड़ना नहीं चाहती थीं।
-आशा पारेख ने कहा- मैं कभी घर तोड़ने वालों में से नहीं थी। मैं चाहती थी कि किसी को दुख पहुंचाए बिना अपनी जिंदगी जिऊं। जानकारी के अनुसार जब दोनों के बीच प्यार हुआ, तब नासिर हुसैन पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे।
-आशा पारेख ने अपनी बायोग्राफी 'द हिट गर्ल' में भी इस रिश्ते का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है- जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है। शायद हमारी जोड़ी बनाना वो भूल गया।
आशा पारेख-नासिर हुसैन की जोड़ी ने दी कई सुपरहिट फिल्में
-आशा पारेख और नासिर हुसैन की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं जिनमें दिल देके देखो (1959), जब प्यार किसी से होता है (1961), तीसरी मंजिल (1966), कारवां (1971), प्यार का मौसम (1969), बहारों के सपने (1967) और मंजिल मंजिल (1984) शामिल हैं।
-आशा पारेख और नासिर हुसैन की कहानी बॉलीवुड की उन अधूरी लेकिन सच्ची प्रेम कहानियों में से एक है जो समय के साथ और भी गहरी हो जाती है। बिना शादी के भी इस रिश्ते की गरिमा और सम्मान आज भी लोगों के लिए एक मिसाल है।












Click it and Unblock the Notifications