Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान
Mamta Kulkarni: साल 2025 के महाकुंभ में साध्वी अवतार और आध्यात्मिक छवि को लेकर चर्चा में रहीं ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका बदला हुआ अंदाज है। दरअसल ममता कुलकर्णी ने अपने आध्यात्मिक रूप से फिलहाल ब्रेक ले लिया है और इन दिनों गोवा में दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं।
गोवा में दिखा ममता कुलकर्णी का ग्लैमरस लुक
खास बात ये है कि इस दौरान ममता कुलकर्णी अपने पुराने ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। ममता कुलकर्णी ने अपने गोवा वेकेशन की कई झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन वीडियोज में वह दोस्तों के साथ मस्ती करती और खुद मोबाइल से वीडियो शूट करती दिखाई दे रही हैं।

साध्वी से फिर ग्लैमरस अंदाज में वापसी
ममता कुलकर्णी का ये अंदाज उनके साध्वी अवतार से बिल्कुल अलग है जिसे देखने के बाद से इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ममता कुलकर्णी के इस नए लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
लोगों ने कमेंट कर कही ऐसी बात
कुछ यूजर्स ने ममता कुलकर्णी से सवाल करते हुए पूछा है- क्या भगवा वस्त्र साइड में रख दिए? वहीं कुछ लोगों ने उन्हें नकली साध्वी तक कह दिया है। कई यूजर्स उनके साध्वी रूप को ढोंग भी कह रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस के कई फैंस ने उनका बचाव भी किया है और कहा है कि उनके गले में अब भी रुद्राक्ष नजर आ रहा है जो उनके आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है।
महाकुंभ में साध्वी बन बटोरी थीं सुर्खियां
महाकुंभ 2025 के दौरान ममता कुलकर्णी का साध्वी अवतार काफी चर्चा में रहा था। गेरुआ वस्त्र, फूल-मालाएं और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच उनका रूप पूरी तरह बदला हुआ दिखा था। उन्हें श्री यमाई ममता नंदगिरी के नाम से भी जाना जाने लगा था और उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
23 साल की तपस्या का किया था दावा
आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी ने अपने आध्यात्मिक सफर को लेकर पहले बताया था कि ये बदलाव अचानक नहीं आया है। उन्होंने कहा था कि साल 2000 से उन्होंने साधना और तपस्या शुरू की थी और उनके गुरु चैतन्य गगन गिरी के मार्गदर्शन में उन्होंने दीक्षा ली थी। करीब 23 साल की साधना के बाद उन्हें ये पहचान मिली थी।
'मध्यम मार्ग' अपनाने की कही थी बात
ममता कुलकर्णी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि साध्वी बनने का मतलब ये नहीं कि वह हमेशा भगवा वस्त्रों में ही नजर आएंगी। उन्होंने बताया था कि उनके अखाड़े में भौतिक जीवन जीने की भी आजादी है और वह 'मध्यम मार्ग' को अपनाते हुए आध्यात्म और सामान्य जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना चाहती हैं।
25 साल बाद टीवी पर भी किया कमबैक
जानकारी के अनुसार हाल ही में ममता कुलकर्णी करीब 25 साल बाद टीवी पर भी नजर आई थीं। उन्होंने 'लाफ्टर शेफ 3' के सेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी जिससे उनके कमबैक की चर्चा तेज हो गई थी।
दोस्तों के साथ गोवा में कर रहीं इन्जॉय
फिलहाल ममता कुलकर्णी गोवा में दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। उनका ये नया-पुराना अंदाज एक बार फिर चर्चा में है और फैंस के बीच जिज्ञासा बनी हुई है कि आखिर ममता का अगला कदम क्या होगा।












Click it and Unblock the Notifications