केजरीवाल के संघर्ष की कहानी पर अब लिखी जाएगी किताब

arvind kejriwal
लखनऊ। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का दावा करनमे वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जीवन संघर्ष अब किताबों में दर्ज होगा। मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना संजोकर राजनीति के अखाड़े में उतरे अरविंद केजरीवाल अब किताबों को पन्नों में तर्ज होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी और आईजी अमिताभ ठाकुर और उनकी सामाजिक कार्यकर्ता पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर केजरीवाल के जीवन संघर्ष को किताबों में दर्ज कर रही हैं। दोनों मिलकर केजरीवाल के जीवन पर किताब लिख रहे हैं।

केजरीवाल पर लिखी जा रही यह किताब उनके व्यक्तित्व, प्रेरणास्रोत, उद्भव, निर्माण, सत्यता और उनके जीवन औक संघर्ष के इर्द-गिर्द आधारित होगी। ठाकुर दंपति का इस किताब लिखने के पीछे की दलील है कि केजरीवाल पिछले कुछ सालों में भारत में घटने वाली कुछ सबसे विचित्र घटनाओं में एक हैं। एक आईआईटीयन, एक आईआरएस अफसर, एक सामाजिक कार्यकर्ता, एक भ्रष्टाचार विरोधी नेता, एक राजनेता, एक मुख्यमंत्री, एक संभावित प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रत्याशी और इन सभी चीजों का एक मिला-जुला स्वरूप।

2011 के अन्ना आंदोलन के बाद से केजरीवाल लगातार अपने कामों के कारण किसी न किसी प्रकार से राष्ट्रीय घटनाचक्र के केंद्रबिंदु रहे हैं। लोग उन्हें अपना हीरो मानते हैं। ऐसे में ठाकुर दंपत्ति उनके संघर्ष की कहानी पर किताब लिखकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।आपको बता दें कि आईपीएस अधिकारी अमिताभ और जनहित याचिकाओं के लिए चर्चित डॉ. नूतन ने केजरीवाल पर पूरी गहराई, व्यापक और ईमानदार दृष्टिकोण के साथ पुस्तक लिखने का निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+