ड्रैगन पर ट्रंप का तगड़ा वार, अमेरिका ने रद्द किया 1000 से अधिक चीनी नागरिकों का वीजा
नई दिल्ली। चीन औऱ अमेरिका के बीच छि़ड़े ट्रेड वार और वर्ड वार के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के तहत 1000 चीनी नागरिकों का यूएस वीजा रद्द कर दिया गया है। बुधवार को विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि 29 मई के राष्ट्रपति पद की घोषणा के तहत 1000 से अधिक चीनी नागरिकों के अमेरिकन वीजा को रद्द कर दिए गए हैं। बताया गया है कि यह कदम सुरक्षा को खतरे के मद्दनेजर उठाया गया है।
Recommended Video


महीनों पुराने प्रस्ताव पर विचार करते हुए यह फैसला लिया गया हैः अमेरिका
अमेरिकी गृह विभाग के कार्यवाहक मंत्री चेड वोल्ड ने मामले पर कहा कि अमेरिका चीन के खुफिया विभाग अथवा पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से संबद्ध चीन के शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े स्नातक छात्रों और शोधार्थियों के वीजा रद्द करने के महीनों पुराने प्रस्ताव पर विचार करते हुए यह फैसला लिया है, क्योंकि वो जासूसी या बौद्धिक संपदा की चोरी जैसे खतरा पैदा कर सकते हैं। चेड वोल्फ ने चीन पर अन्यायपूर्ण व्यापार व्यवहार, औद्योगिक जासूसी और कोरोना रिसर्च चुराने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह चीन-अमेरिका द्वारा छात्रों को दिए जा रहे वीजा का दुरुपयोग कर रहा है।

चीनी छात्रों और शोधार्थियों की चीनी सेना के साथ मिलीभगत हैः अमेरिका
1000 से अधिक चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने की कार्रवाई पर अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि उक्त फैसला राष्ट्रपति ट्रंप की 29 जुलाई की घोषणा के तहत किया गया है, ताकि उन्हें अनुसंधान से जुड़ी जानकारियों को चुराने से रोका जा सके। चीनी छात्रों और शोधार्थियों पर यह आरोप भी लगाया गया है कि उनकी चीनी सेना के साथ मिलीभगत है।

कोरोना काल में चीन और अमेरिका के रिश्तों में तेजी से तल्खी आई है
कोरोना काल में चीन और अमेरिका के रिश्तों में तेजी से तल्खी आई है। इनमें कोरोना वायरस के साथ साथ हांगकांग में लोगों के अधिकारों के दमन से लेकर शिनजियांग में उइघर मुस्लिम के साथ ज्यादती और तिब्बत में मानवाधिकारों के हनन को शामिल किया जा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीनी घुसपैठ को लेकर लगातार भारत के साथ और चीन के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। इसके अलावा दक्षिणी चीन सागर में चीनी रवैये से भी दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बढ़ाई है।

संयुक्त राज्य अमेरिका में कुछ 3,60,000 चीनी नागरिक अध्ययन करते हैं
गत 8 सितंबर 2020 तक अमेरिकी विदेश विभाग ने PRC नागरिकों के 1,000 से अधिक वीजा निरस्त कर दिए हैं, जो कि राष्ट्रपति की घोषणा 10043 के अधीन पाए गए थे और वो इसलिए वीजा के लिए अयोग्य थे। फिलहाल, संयुक्त राज्य अमेरिका में कुछ 3,60,000 चीनी नागरिक अध्ययन करते हैं, जो निः संदेह अमेरिकी कॉलेजों के लिए महत्वपूर्ण राजस्व लाते हैं। हालांकि COVID-19 महामारी ने अमेरिका में उनकी वापसी को गंभीर रूप से बाधित किया है।
-
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications