IPL 2026: महज 60 सेकंड में गायब हुई RCB-MI की टिकटें, अब ब्लैक में लग रही 1 लाख की बोली
IPL 2026: आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में अपनी पसंदीदा टीम को स्टेडियम में बैठकर खेलते देखना हर क्रिकेट फैन का सपना होता है, लेकिन यह सपना हर किसी के लिए आसानी से पूरा नहीं हो पाता। भारत में क्रिकेट की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है और जब बात आईपीएल की हो, तो इसका क्रेज कई गुना बढ़ जाता है। यही वजह है कि जैसे ही मैचों के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध होते हैं, कुछ ही मिनटों में सभी टिकट्स बिक जाते हैं और लाखों फैंस निराश रह जाते हैं। आरसीबी और मुंबई इंडियंस के मैच को लेकर भी यही हुआ है।
मंगलवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस मैच की टिकट बिक्री शुरू हुई, 4 बजे जैसे ही विंडो ओपन हुई, तो फैंस टूट पड़े। महज 1 मिनट में ही टिकट बिक गए और कई फैंस मुंह ताकते रह गए लेकिन वही टिकट थर्ड पार्टी साइट्स पर उंचे दामों में उपलब्ध हैं।

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार रीसेल करने वाली साइट्स पर मुंबई इंडियंस और केकेआर के मैच की टिकट 6500 रुपये दिखाई गई है। वह 50, 000 रुपये तक जाती है। मुंबई और आरसीबी जैसी बड़ी टीमों की टिकट प्राइस 15000 से लेकर 1 लाख रुपये तक पहुंच गई हैं। फैंस को निराशा हुई है लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस कालाबाजारी से टीमों को कोई फर्क नहीं पड़ता, टीम मालिक बेपरवाह हैं।
आईपीएल में पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जाएगा। 28 मार्च को यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन का यह ओपनिंग मुकाबला है। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 29 अप्रैल को केकेआर से होगा। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला 30 अप्रैल को होना है।
पिछले सीजन की डिफेंडिंग चैम्पियन आरसीबी के सामने खिताब बचाने की चुनौती रहेगी। विराट कोहली के ऊपर इस बार भी नजर रहने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications