World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग
World Most Polluted Cities: दुनिया में बढ़ते प्रदूषण को लेकर IQAir की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में पाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश रहा, जबकि भारत का लोनी शहर प्रदूषित शहरों की सूची में सबसे ऊपर है।
यहां हवा में जहरीले कणों (PM2.5) की मात्रा तय मानकों से 13 गुना ज्यादा पाई गई है। चिंता की बात यह है कि दुनिया के लगभग सभी सबसे प्रदूषित शहर भारत, पाकिस्तान और चीन में ही स्थित हैं।

Loni most polluted city: प्रदूषण की मार झेलता लोनी और पाकिस्तान
इस ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान को 2025 का सबसे प्रदूषित देश घोषित किया गया है। वहीं, भारत के लोनी शहर ने दुनिया के सबसे गंदे हवा वाले शहर का अनचाहा खिताब हासिल किया है। लोनी में PM2.5 का स्तर बहुत अधिक दर्ज किया गया, जो हमारी सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। इसके बाद चीन का होटान शहर दूसरे नंबर पर रहा। ये आंकड़े बताते हैं कि दक्षिण एशिया की हवा सांस लेने लायक नहीं बची है।
क्या है सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा?
प्रदूषण बढ़ने की मुख्य वजह हवा में मौजूद PM2.5 नाम के बारीक कण हैं। ये कण इतने छोटे होते हैं कि सांस के जरिए हमारे फेफड़ों और खून तक पहुंच जाते हैं। रिपोर्ट कहती है कि ये कण फैक्ट्रियों के धुएं, कूड़ा जलने और धूल-मिट्टी से पैदा होते हैं। WHO ने जो सुरक्षित स्तर बताया है, लोनी की हवा उससे कई गुना ज्यादा खराब पाई गई है, जिससे दिल और सांस की बीमारियां बढ़ रही हैं।
ये भी पढे़ं: US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट?
Pakistan pollution ranking 2025: दुनिया भर के देशों का हाल
हवा की गुणवत्ता जांचने वाली इस रिपोर्ट में 143 देशों को शामिल किया गया था। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 130 देश प्रदूषण रोकने के मानकों पर फेल हो गए। बांग्लादेश दूसरे और ताजिकिस्तान तीसरे पायदान पर रहा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दुनिया के सिर्फ 14 प्रतिशत शहर ही साफ हवा के मानकों को पूरा कर पाए हैं, जबकि पिछली बार यह संख्या 17 प्रतिशत थी। यानी दुनिया की हवा बेहतर होने के बजाय और बिगड़ रही है।
ये भी पढे़ं: Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर
कनाडा की आग और अधूरे आंकड़े
रिपोर्ट के अनुसार, प्रदूषण सिर्फ फैक्ट्रियों से नहीं बढ़ा, बल्कि कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग ने अमेरिका और यूरोप तक की हवा खराब कर दी। कुछ देशों जैसे चाड और बुरुंडी के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई क्योंकि वहां डेटा जुटाने वाली मशीनें काम नहीं कर रही थीं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इन देशों का डेटा भी शामिल होता, तो प्रदूषित देशों की यह सूची और भी लंबी और डरावनी हो सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications