जिसो जैन एकता महाअभियान का हुआ भव्य एवं सफल आयोजन, जैन एकता का सॉन्ग हुआ लॉन्च
मुंबई में आयोजित जैन एकता महाअभियान कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और एकता के भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जैन समाज के चारों प्रमुख संप्रदाय के प्रतिनिधि विशेष अथिति के रूप में शामिल हुए!
जिनमें श्वेताम्बर - श्री बकुलभाई झावेरी जैन - संस्थापक अध्यक्ष, जैन इंटरनेशनल काउंसिल (आनंदजी कल्याणजी ट्रस्ट के मुंबई ट्रस्टी ), श्री प्रवीणजी छोगमलजी जैन - अध्यक्ष, श्री वीले पार्ले श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ,दिगम्बर - श्री जमनालालजी हापावत जैन - संस्थापक,दिगंबर ग्लोबल जैन महासभा, श्री आर. के. जैन (हैदराबाद) - संस्थापक, ऑल इंडिया ओल्ड टेम्पल रेनोवेशन ट्रस्ट तेरापंथ , श्री किशनजी डागलिया जैन - जैन श्वेताम्बर , तेरापंथ महासभा पूर्व अध्यक्ष श्री गणपतजी कोठारी जैन - अध्यक्ष, राजस्थान फाउंडेशन - मुंबई स्थानकवासी - श्री अश्विनजी मेहता जैन - एडवोकेट,सुप्रीम कोर्ट ( शेयर मार्केट के बिग बुल हर्षद मेहता के छोटे भाई आश्विन मेहता ) श्री किशोरजी खाबिया जैन फाउंडर मेंबर, JITO के अग्रणी प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जिसो के फाउंडर चेयरमैन सुरेश पुनमिया ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट कहा कि अब समय आ गया है जब संघों की रक्षा, संतों की सुरक्षा और श्रावकों के अधिकारों के लिए सभी संप्रदाय एक मंच पर आएं।सभी महानुभावों ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम का समर्थन करते हुए एकजुटता का संदेश दिया। इसी के साथ "जैन एकता मंच" की ऐतिहासिक घोषणा की गई।
अब भविष्य में सभी सकल जैन संघ एवं सभी राष्ट्रीय संस्थाओ के प्रतिनिधि एक साथ मिलकर जैन एकता मंच के माध्यम से निरंतर कार्यक्रमों और जागरूकता अभियान के जरिए समाज में एकता की भावना को और मजबूत करेंगे।
इस आयोजन ने पूरे समाज को यह सशक्त संदेश दिया कि समय की आवश्यकता को समझते हुए जैन समाज को जिसो डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़कर एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों, विशेषकर घटती जनसंख्या एवं समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। जैन समाज जितना सशक्त बनेगा, उतना ही राष्ट्र भी सशक्त होगा, क्योंकि जैन समाज का राष्ट्र निर्माण में सदैव महत्वपूर्ण योगदान रहा है-चाहे वह आर्थिक सहयोग (टैक्स), सामाजिक सेवा या देशहित के कार्य हों।
चेयरमैन श्री सुरेश पुनमिया जी ने अपने उद्बोधन में पिछले 18 महीनों में जैन एकता महाअभियान के अंतर्गत हुई विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न संप्रदायों के पूज्य गुरुदेवों के आशीर्वाद से इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाया गया है, जिससे चारों संप्रदायों के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।
विश्व जैन एकता डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विमोचन- विश्व जैन एकता पर आधारित एक प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भव्य विमोचन किया गया, जिसका उद्देश्य पूरे जैन समाज में एकता और जिसो के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से वैश्विक जैन समाज को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जैन एकता गीत का भव्य विमोचन-
तीर्थंकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर रथयात्रा हेतु जैन एकता गीत का विमोचन किया गया !
इंटरनेशनल सकल जैन महासंघ - डिजिटल रजिस्ट्रेशन पहल विश्वभर के जैन संघों (मंदिरों) के डिजिटल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य सभी संघों को एक डिजिटल मंच पर जोड़कर वैश्विक स्तर पर एकता, संवाद एवं समन्वय को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि वे जैन एकता महाअभियान को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और समाज को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। जिसो के जनरल सेक्रेटरी श्री महेंद्र जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।












Click it and Unblock the Notifications