Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार
Iran America War: 2026 में मिडिल ईस्ट के हालात ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। कल तक ईरान को तबाह करने की बात करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर अब बदल चुके हैं। ट्रंप ने न केवल ईरान पर हमले रोकने का आदेश दिया है, बल्कि बातचीत का हाथ भी बढ़ाया है। जानकारों का कहना है कि यह बदलाव ईरान की घातक मिसाइल शक्ति और उसके 'मिसाइल सिटी' एक्टिवेशन की वजह से आया है।
ईरान की हाइपरसोनिक और परमाणु क्षमता वाली मिसाइलों ने अमेरिकी ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे वाशिंगटन को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ाइस रिपोर्ट में जानते हैं कि, ईरान की वो खतरनाम हथियार जिसने ट्रंप को घुटने पर ला दिया।

Khorramshahr-4: इजराइल के लिए सबसे बड़ा खतरा
खोर्रमशहर-4 ईरान की सबसे मारक मिसाइलों में से एक है। इसकी रेंज 2,000 किलोमीटर से ज्यादा है, जो इसे इजराइल के किसी भी शहर को निशाना बनाने के काबिल बनाती है। यह मैक 8 की तूफानी रफ्तार से चलती है और अपने साथ 1,500 किलोग्राम का भारी विस्फोटक ले जा सकती है। मोबाइल लॉन्चर पर तैनात होने के कारण इसे रडार से बचाना आसान है। इसकी सटीकता और विनाशकारी क्षमता ने ही अमेरिका को सैन्य एक्शन से पीछे हटने पर मजबूर किया है।
ये भी पढे़ं: Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump!
Fattah-2 hypersonic missile: रडार को फेल करने वाली हाइपरसोनिक शक्ति
फतह-2 ईरान की पहली हाइपरसोनिक मिसाइल है, जिसकी गति मैक 15 (लगभग 17,890 किमी/घंटा) है। इतनी तेज रफ्तार के कारण दुनिया का कोई भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम इसे बीच रास्ते में नहीं रोक सकता। इसकी 1,400 किलोमीटर की रेंज खास तौर पर अमेरिकी नौसेना और एयरबेस को निशाना बनाने के लिए तैयार की गई है। इस मिसाइल की तैनाती ने पेंटागन की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि वर्तमान में इससे बचने का कोई प्रभावी तरीका मौजूद नहीं है।
Sejjil-2 missile: महज 2 मिनट में तबाही लाने वाला हथियार
सज्जील-2 अपनी रफ्तार और तैयारी के समय के लिए जानी जाती है। सॉलिड फ्यूल तकनीक की वजह से इसे लॉन्च करने में मात्र 2 मिनट का समय लगता है। 2,500 किलोमीटर की रेंज वाली यह मिसाइल 50 मीटर की सटीकता के साथ हमला करती है। दुश्मन को संभलने का मौका दिए बिना यह तबाही मचाने में माहिर है। ईरान की अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी में इसकी मौजूदगी ने इसे देश की रक्षा पंक्ति की सबसे मजबूत कड़ी बना दिया है।
शहाब-3: परमाणु क्षमता से लैस भरोसेमंद योद्धा
शहाब-3 ईरान का सबसे पुराना लेकिन सबसे घातक हथियार है। 1,300 से 2,000 किलोमीटर की रेंज वाली यह मिसाइल परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम है। सालों से किए गए अपग्रेड्स ने इसकी मारक क्षमता को और सटीक बना दिया है। मिसाइल सिटी के गहरे तहखानों में इसकी बड़ी संख्या में मौजूदगी अमेरिका के लिए सिरदर्द है, क्योंकि यह पूरे मध्य पूर्व में फैले अमेरिकी ठिकानों को एक साथ निशाना बना सकती है।
ये भी पढ़ें: MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी?
Zolfaghar missile: अचूक निशाना लगाने वाला मोबाइल लॉन्चर
जुल्फिकार एक शॉर्ट-रेंज मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर है। इसकी खासियत इसकी अचूक सटीकता है, जो मात्र 10 मीटर के दायरे में लक्ष्य को भेद सकती है। इसे मोबाइल लॉन्चर के जरिए कहीं भी तैनात किया जा सकता है, जिससे यह सऊदी अरब और यूएई में मौजूद अमेरिकी सेना के लिए सीधा खतरा बन गई है। युद्ध के मैदान में अपनी ताकत साबित कर चुकी यह मिसाइल ईरान की सामरिक शक्ति का अहम हिस्सा है।
-
Roman Gofman Mossad Chief: कौन हैं मोसाद के नए चीफ जिनके नाम पर मच गया इजरायल में बवाल? -
Iran Vs America: अब होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने ईरान को दी 'नर्क' की चेतावनी, बताया पूरा प्लान -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Israel Vs Lebanon: इजराइल ने मिनटों में तबाह कर दिए लेबनान के पूरे गांव, वीडियो देख दहल जाएगा दिल! -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
US Iran War Talks: आगबबूला हुआ ईरान, बोला- 'अमेरिका धोखेबाज, देशहित के लिए हम हर साधन का करेंगे इस्तेमाल' -
US Iran: होर्मुज में पहुंचे अमेरिका के मिसाइल डिस्ट्रॉयर! ईरान ने दी आखिरी चेतावनी, क्या फिर से भड़केगी जंग? -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी?












Click it and Unblock the Notifications