US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग में एक अजीब और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है, जिसने अमेरिका की इस सदी में सबसे भयंकर बेइज्जती में से एक कर दी। दरअसल Donald Trump ने ईरान को 48 घंटे के भीतर Strait of Hormuz खोलने का अल्टीमेटम दिया था। इसके जवाब में ईरान ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें एक मिसाइल पर "Help Me To Open Hormuz" लिखा हुआ दिखाया गया और उसे दाग दिया गया। ईरान ने इसे "वेव 76" बताया और दावा किया कि यह अमेरिकी ठिकानों पर हमला कर "अमेरिकी-यहूदी भ्रम" तोड़ देगा।

24 दिन की जंग में नया ट्विस्ट

पिछले 24 दिनों से चल रही इस जंग के बीच ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान पिछले दो दिनों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश तेल, गैस और बिजली के ठिकानों पर 5 दिनों के लिए हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं। उनके मुताबिक, यह बातचीत सार्थक रही और इसका मकसद मिडिल ईस्ट में समाधान निकालना है। लेकिन ईरान ने ट्रंप के अरमानों पर पानी फेर दिया।

US Iran War

10 मिनट में गायब हो गया पोस्ट

ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर शेयर की थी। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि यह पोस्ट सिर्फ 10-15 मिनट तक ही लाइव रहा और फिर डिलीट कर दिया गया। तब तक इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे। इससे लोगों में कन्फ्यूजन बढ़ गया कि आखिर सच क्या है-क्या वाकई युद्ध रुकने वाला है या नहीं?

ईरान का सीधा इनकार

ट्रंप के दावे के तुरंत बाद ईरान ने इसे खारिज कर दिया। Fars News Agency के मुताबिक, ईरान ने साफ कहा कि अमेरिका से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है-न सीधे, न किसी मध्यस्थ के जरिए। ईरान का दावा है कि अमेरिका ने उनकी कड़ी चेतावनी के बाद यह बयान दिया और अब पीछे हट रहा है।

अब आगे क्या?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच वाकई कोई बातचीत हो रही है या यह सिर्फ रणनीतिक बयानबाजी है। ट्रंप का पोस्ट डिलीट करना और ईरान का इनकार-दोनों मिलकर स्थिति को और उलझा रहे हैं। फिलहाल एक बात साफ है: ईरान झुकने के मूड में नहीं है और यह जंग अभी और लंबी खिंच सकती है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+