Tamil Nadu Elections 2026: NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग तय, AIADMK ने कितनी सीटें दी बीजेपी को?
Tamil Nadu Elections 2026: तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच पलानीस्वामी ने AIADMK-नेतृत्व वाले गठबंधन की सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही राज्य में चुनावी मुकाबले की तस्वीर और साफ हो गई है। गठबंधन में शामिल सभी छोटे दलों को भी सही प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।
पलानीस्वामी के अनुसार, गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी को 27 सीटें दी गई हैं। इनमें मायलापुर, तिरुप्पुर, कोयंबटूर नॉर्थ, मदुरै, अवाडी, तंजावुर, तिरुवन्नामलाई, नागरकोइल और राधापुरम जैसी अहम सीटें शामिल हैं। बीजेपी इन सीटों पर अपनी ताकत झोंककर दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।

Tamil Nadu Elections 2026: छोटी पार्टियों को भी साथ लेकर चलने की रणनीति
- पट्टाली मक्कल काची (PMK) को 18 सीटें आवंटित की गई हैं। धर्मपुरी, पेननगरम, विक्रवंडी, शोलिंगुर, तिरुपोरूर, उथिरामेरूर, पोलूर, गिंजी और वृदाचलम जैसे क्षेत्रों में पार्टी चुनाव लड़ेगी।
- इसके अलावा अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) को 11 सीटें दी गई हैं, जिनमें मन्नारगुडी, तिरुवैयारू, नांगुनेरी और तिरुचिरापल्ली व मदाथुकुलम के कुछ हिस्से शामिल हैं।
NDA Alliance में सभी सहयोगियों को मिली जगह
गठबंधन में अन्य दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। तमिल मानिला कांग्रेस को 5 सीटें मिली हैं, जिनमें ओथाकडई, इरोड, रानीपेट, किलवेलूर और कुंभकोणम शामिल हैं। इंडिया जननायक काची को 2 सीटें (पल्लावरम और कुन्नम) दी गई हैं। तमिलनाडु मुस्लिम मुनेत्र कड़गम को राजापालयम सीट सौंपी गई है। इसके अलावा पुथिया भारतम पार्टी को के.वी. कुप्पम सीट दी गई है।
AIADMK लड़ेगी सबसे ज्यादा सीटों पर
बीजेपी को 27 सीटें दी गई हैं और बाकी सहयोगियों को दी गई सीटों के बाद बची सभी सीटों पर AIADMK खुद चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बीजेपी हाई कमान के साथ सीट शेयरिंग को लेकर लंबी चर्चा हुई है। बीजेपी और एआईएडीएमके दोनों पार्टी ने सहयोगियों को साथ लेकर चुनावी रणनीति बनाई है, ताकि इंडिया अलायंस विरोधी वोट बिखरे नहीं। इस गठबंधन के जरिए AIADMK विपक्षी दलों को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह सीट बंटवारा चुनावी नतीजों पर कितना असर डालता है।












Click it and Unblock the Notifications