Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार
Trump Florida defeat: ईरान के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध के हालातों ने अमेरिका की घरेलू राजनीति में हलचल मचा दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सबसे बड़ा झटका उनके अपने 'घर' फ्लोरिडा से आया है, जहां उनके निजी आवास मार-ए-लागो वाली सीट पर रिपब्लिकन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।
मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग में गिरावट और उनके गढ़ों में डेमोक्रेट्स की सेंधमारी ने उनकी भविष्य की राह मुश्किल कर दी है। अर्थव्यवस्था और युद्ध के मोर्चे पर घिरते ट्रंप के लिए यह हार एक बड़े राजनीतिक खतरे का संकेत है।

Iran-US conflict impact: ट्रंप के अपने 'घर' में बड़ी हार
फ्लोरिडा का मार-ए-लागो इलाका ट्रंप का गढ़ माना जाता है, लेकिन यहां डेमोक्रेट उम्मीदवार एमिली ग्रेगरी की जीत ने सबको चौंका दिया है। ट्रंप ने खुद अपने परिवार के साथ यहां वोट डाला था, फिर भी उनके समर्थित उम्मीदवार को हार मिली। यह हार इसलिए भी चुभने वाली है क्योंकि ट्रंप के राजनीति में आने के बाद पहली बार इस रिपब्लिकन गढ़ में डेमोक्रेट्स ने जीत दर्ज की है। यह दर्शाता है कि अब उनके सबसे करीबी मतदाता भी उनसे छिटक रहे हैं।
ये भी पढे़ं: MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी?
राज्य विधानसभा के लिए हुआ था उपचुनाव
फ्लोरिडा की इस स्टेट हाउस (राज्य विधानसभा) सीट पर हुआ यह मुकाबला असल में एक 'स्पेशल इलेक्शन' यानी उपचुनाव था। यह सीट तब खाली हुई जब यहां के मौजूदा रिपब्लिकन विधायक माइक कारुसो ने इस्तीफा दे दिया। कारुसो को पाम बीच काउंटी क्लर्क के रूप में नई जिम्मेदारी मिली थी, जिसके कारण उन्होंने विधानसभा छोड़ी। इस खाली जगह को भरने के लिए हुए चुनाव में डेमोक्रेट एमिली ग्रेगरी ने जीत दर्ज की, जो ट्रंप के गढ़ में बड़ी सेंधमारी मानी जा रही है।
Trump approval rating: गिरती रेटिंग और आर्थिक मोर्चे पर विफलता
सर्वे बताते हैं कि अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से नीचे गिर रहा है। अक्टूबर 2025 के मुकाबले अब ज्यादा लोग (58%) अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर डरे हुए हैं। ट्रंप ने चुनाव के दौरान 'मागा' (MAGA) का नारा देकर आर्थिक सुधारों के बड़े वादे किए थे, लेकिन हकीकत में जनता को महंगाई और अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर 'फ्लॉप' साबित होने का असर सीधे चुनावी नतीजों पर दिख रहा है।
ये भी पढ़ें: Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump!
Republican vs Democrat Florida: ईरान युद्ध और बदलती विदेश नीति
ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका को ईरान के साथ युद्ध जैसी स्थिति में धकेल दिया है, जिससे आम अमेरिकी नागरिक खुश नहीं हैं। जनता को डर है कि इस युद्ध से न केवल जवानों की जान जाएगी, बल्कि अमेरिकी खजाने पर भी भारी बोझ पड़ेगा। जो ट्रंप कभी 'अमेरिका फर्स्ट' की बात करते थे, उन पर अब देश को बेवजह के विदेशी संघर्षों में उलझाने के आरोप लग रहे हैं। युद्ध की इस आग ने ट्रंप की राजनीतिक छवि को काफी नुकसान पहुंचाया है।
मिडटर्म चुनाव और भविष्य की चुनौती
इस साल के आखिर में होने वाले मिडटर्म चुनाव ट्रंप के लिए 'अग्निपरीक्षा' जैसे हैं। अगर रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस और सीनेट में बहुमत खो देती है, तो ट्रंप के लिए कोई भी नया कानून पास कराना या फैसले लेना नामुमकिन हो जाएगा। मार-ए-लागो की हार ने यह साफ कर दिया है कि अगर उन्होंने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया, तो आने वाले समय में उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी। उनके लिए अपनी सत्ता बचाए रखना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है।
-
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Iran-Israel Conflict Status: कब खत्म होगा महायुद्ध? भारत में ईरानी राजदूत ने बताया पूरा प्लान -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
US Iran War को लेकर भारत ने कसी कमर, राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, CDS समेत तीनों सेनाओं के चीफ पहुंचे -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
Iran US war updates: तेहरान के कई हिस्सों में धमाके; IEA चीफ ने दी वार्निंग, 10 बड़े अपडेट्स












Click it and Unblock the Notifications