US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला?
US Iran War: ईरान के नए सप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei आखिर कहां हैं? यह सवाल अब सिर्फ मीडिया में ही नहीं, बल्कि Central Intelligence Agency (CIA) और Mossad जैसी बड़ी खुफिया एजेंसियों के लिए भी पहेली बन चुका है। अमेरिकी और इजरायली अधिकारी भी उनके सटीक ठिकाने को लेकर अनिश्चित हैं। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि, अगर मोजतबा खामेनेई इस तरह गायब हैं तो फिर ईरान की सरकार चला कौन रहा है।
Mojtaba Khamenei ने अपने पिता Ali Khamenei की हत्या के बाद सत्ता संभाली, जो अमेरिकी-इजरायली हमले के पहले दिन मारे गए थे। तब से अब तक मोजतबा के सिर्फ दो लिखित बयान सामने आए हैं, कोई वीडियो या ऑडियो नहीं, जिससे रहस्य और गहरा गया है।

नवरोज़ पर कहां रहे मोजतबा?
दुनिया भर की एजेंसियां Nowruz (नवरोज़) पर उनके सामने आने का इंतजार कर रही थीं। लेकिन इस मौके पर भी उन्होंने सिर्फ लिखित संदेश जारी किया। इस दौरान मोजतबा की न तो कोई नई फोटो सामने आई और न ही वीडियो दिखाई दी।
क्या घायल हैं मोजतबा?
उनके लिखित संदेश में सख्त बयान जरूर थे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी ने उनके स्वास्थ्य, ठिकाने और युद्ध में उनकी भूमिका को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जैसे कि- मीडिया में दावे किए जा रहे हैं कि वह इजरायली हमले में घायल हो गए और उनकी एक टांग भी काटनी पड़ी है। लेकिन ये सिर्फ दावे हैं, इनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
जितने मुंह उतने दावे
तेल अवीव स्थित Institute for National Security Studies के एक्सपर्ट राज ज़िम्मट के मुताबिक, उनके सक्रिय होने का कोई सबूत नहीं है। उनका मानना है कि गंभीर चोट की वजह से वह सबके सामने नहीं आ पा रहे हैं। इससे अलग, कुवैत के अखबार Al-Jarida ने दावा किया कि मोजतबा रूस में इलाज करा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह Moscow में सर्जरी के बाद Vladimir Putin के एक निजी मेडिकल फैसिलिटी में रिकवर कर रहे हैं।
पुतिन की बात को लेकर छिड़ी बहस
रिपोर्ट में कहा गया कि Vladimir Putin ने ईरानी राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian से बात कर मोजतबा के इलाज का प्रस्ताव दिया था। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोजतबा ने हमलों में एक पैर खो दिया और उनके लीवर या पेट को गंभीर नुकसान हुआ। The Sun ने यहां तक दावा किया कि वह कोमा में हो सकते हैं।एक दूसरी रिपोर्ट में बताया गया कि उन्हें Sina University Hospital के ICU में रखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें अपने आसपास की स्थिति और अपनी नियुक्ति तक की जानकारी नहीं थी।
कौन चला रहा सत्ता? CIA भी कन्फ्यूज
CIA और Mossad दोनों ही यह मानते हैं कि मोजतबा जिंदा हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह वास्तव में सत्ता चला रहे हैं या नहीं। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह भी साफ नहीं है कि Tehran में असली कंट्रोल किसके हाथ में है। कुछ रिपोर्ट में तो ये तक दावा किया गया कि उनके द्वारा सरकार चलाने के आदेश नहीं दिए जा रहे हैं। अली खामेनेई की मौत के बाद Ali Larijani को असली ताकत माना जा रहा था, लेकिन उनकी हत्या के बाद सत्ता का संकट और गहरा गया।
छिपते हुए ईरानी नेता
इजरायली अधिकारियों का दावा है कि ईरान के शीर्ष नेता अब सुरक्षित ठिकानों में छिपकर रह रहे हैं और डिजिटल कम्युनिकेशन से बच रहे हैं। मोजतबा की कुछ तस्वीरें टेलीग्राम पर सामने आईं, लेकिन एजेंसियां यह पुष्टि नहीं कर पाईं कि वे हाल की हैं या पुरानी।
नवरोज़ पर गैरहाजिरी अनहोनी का संकेत
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, नवरोज़ जैसे बड़े मौके पर सामने न आना एक "रेड फ्लैग" है। क्योंकि ऐसे मौके को मोजतबा यूं ही नहीं जाने देते। खुफिया रिपोर्ट्स की माने तोे, Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) धीरे-धीरे सत्ता पर कब्जा कर रहा है।
इजरायल की लिस्ट में टॉप पर मोजतबा
CIA प्रमुख John Ratcliffe और रक्षा खुफिया एजेंसी के James Adams ने कहा कि ईरान में कमांड और कंट्रोल संकट है, लेकिन तुरंत गिरावट के संकेत नहीं हैं। इजरायल ने साफ किया है कि उसका लक्ष्य ईरान में शासन परिवर्तन लाना है और मोजतबा उसकी टारगेट लिस्ट में ऊपर हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है-क्या ईरान को उसका सुप्रीम लीडर चला रहा है या सेना?
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications