Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video

Texas Refinery Blast: अमेरिका के टेक्सास में स्थित वैलेरो रिफाइनरी में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह) एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। यह धमाका ऐसे वक्त में हुआ जब अमेरिका ईरान के साथ जंग लड़ रहा है और ईरान अमेरिकी ठिकानों और खाड़ी देशों की गैस-तेल की रिफाइनरियों पर मिसाइल से हमले कर रहा है। इसीलिए वैलेरो रिफाइनरी में धमाके के बाद वहां पैनिक जैसी स्थिति बन गई।

लोगों को घरों में रहने का आदेश

इस आग के बाद आसमान में घना काला धुआं फैल गया, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। हालात को देखते हुए पोर्ट आर्थर के पश्चिमी हिस्से में 'शेल्टर-इन-प्लेस' का आदेश जारी किया गया, यानी लोगों को अपने घरों के अंदर ही रहने को कहा गया। अधिकारियों ने इसे एहतियात के तौर पर जरूरी कदम बताया।

Texas refinery blast Donald Trump

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे का संभावित कारण एक औद्योगिक हीटर बताया जा रहा है। आसपास रहने वाले लोगों ने एक तेज धमाके की आवाज सुनी, जिससे उनके घर तक हिल गए। इसके तुरंत बाद इमरजेंसी सर्विसेज मौके पर पहुंच गईं।

आग पर काबू

वैलेरो की जनसंपर्क प्रबंधक कैरल हेबर्ट ने जानकारी दी कि रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लगी है, लेकिन सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी की इमरजेंसी टीम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हालात को कंट्रोल कर लिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेफरसन काउंटी प्रशासन ने स्टेट हाईवे 82 और 87 को भी बंद कर दिया है। पुलिस प्रमुख टिम ड्यूरिसो ने कहा कि जैसे ही स्थिति पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगी, ट्रैफिक को फिर से सामान्य कर दिया जाएगा और प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात की जाएगी।

दुनिया की बड़ी रिफाइनरी कंपनियों में शामिल है वैलेरो

वैलेरो कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी स्वतंत्र रिफाइनरी कंपनियों में से एक है। इसकी प्रोसेसिंग क्षमता रोजाना करीब 32 लाख बैरल है। कंपनी का मुख्यालय सैन एंटोनियो, टेक्सास में है और इसके अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में कुल 15 रिफाइनरी प्लांट्स हैं।

लो-कार्बन फ्यूल प्रोडक्शन में भी एक्टिव है कंपनी

वैलेरो सिर्फ तेल रिफाइनिंग ही नहीं, बल्कि क्लीन एनर्जी सेक्टर में भी काम कर रही है। यह DGD नाम के एक जॉइंट वेंचर का हिस्सा है, जो पोर्ट आर्थर समेत दो प्लांट्स में कम कार्बन वाले ईंधन का उत्पादन करता है।

कोई घायल नहीं, सभी कर्मचारी सुरक्षित

पुलिस प्रमुख टिम ड्यूरिसो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि इस बड़े विस्फोट के बावजूद कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। रिफाइनरी में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं, जो इस घटना के बीच एक राहत की खबर है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+