Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
PM Modi On Iran America War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने TV9 नेटवर्क समिट में वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की मजबूत स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज दुनिया युद्ध और संकटों की वजह से 'चिंताजनक' दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत इन चुनौतियों से घबरा नहीं रहा है।
पीएम ने जोर दिया कि भारत अब किसी के पीछे चलने वाला नहीं, बल्कि दुनिया के लिए एक 'भरोसेमंद साथी' बनकर उभरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की विदेश नीति किसी कैंप के साथ नहीं, बल्कि खुद के हितों और शांति के साथ है।

Iran America War Modi: दुनिया का भरोसा और भारत का साथ
पीएम मोदी ने बताया कि आज दुनिया कई हिस्सों में बंटी हुई है, लेकिन भारत ने सभी के बीच एक पुल बनाने का काम किया है। चाहे खाड़ी देश हों या पश्चिमी देश, भारत आज सबका विश्वसनीय मित्र है। जब उनसे पूछा जाता है कि भारत किसके साथ है, तो उनका सीधा जवाब होता है कि भारत अपने हितों और शांति के साथ है। यह नई सोच भारत को ग्लोबल स्तर पर एक बड़ा खिलाड़ी बनाती है।
World News Hidni: संकट में भी अडिग इकोनॉमी
कोरोना महामारी और अंतरराष्ट्रीय युद्धों के कारण दुनिया भर में सप्लाई चेन (सामानों की आवाजाही) बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसके बावजूद, भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को न केवल संभाला, बल्कि उसे तेजी से आगे भी बढ़ाया। मोदी जी ने कहा कि सरकार ने ऊर्जा और खाद जैसी जरूरी चीजों की कमी नहीं होने दी। आज भारत चुनौतियों से भागता नहीं है, बल्कि उनका डटकर सामना करने का हौसला रखता है।
ये भी पढे़ं: Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर
हर मुश्किल का डटकर मुकाबला
पिछले कुछ वर्षों में भारत ने कई बड़ी परीक्षाओं का सामना किया है। पीएम के अनुसार, 140 करोड़ देशवासियों की एकजुटता ने भारत को हर मुसीबत से बाहर निकाला है। 2014 के पहले के हालातों को पीछे छोड़कर अब देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है। युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों में भी भारत अपनी प्रगति की गति को कम नहीं होने दे रहा है, जो पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है।
ये भी पढे़ं: US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’
बेहतरीन मैनेजमेंट और फैसले
पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले कुछ हफ्तों के घटनाक्रम ने भारत की 'रिलेशनशिप बिल्डिंग' और 'क्राइसिस मैनेजमेंट' की ताकत दिखाई है। भारत ने यह साबित किया है कि वह मुश्किल समय में भी सही और कड़े फैसले लेने की क्षमता रखता है। आज दुनिया भारत की रणनीति और नीति को देखकर हैरान है कि कैसे इतने तनाव के बीच भी देश विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
Islamabad Peace Talk LIVE: अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला दौर संपन्न, लिखित प्रस्तावों का हुआ आदान-प्रदान -
Iran Vs America: अब होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने ईरान को दी 'नर्क' की चेतावनी, बताया पूरा प्लान -
Hormuz Mine Clearance: LPG-तेल की किल्लत होगी खत्म! होर्मुज में बारूद हटाने उतरी अमेरिकी सेना, ईरान हैरान -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
Explained: JD Vance की अग्नि परीक्षा क्यों है इस्लामाबाद पीस टॉक? अमेरिका का क्या-क्या लगा दांव पर? -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US Iran War Talks: आगबबूला हुआ ईरान, बोला- 'अमेरिका धोखेबाज, देशहित के लिए हम हर साधन का करेंगे इस्तेमाल' -
US Iran: होर्मुज में पहुंचे अमेरिका के मिसाइल डिस्ट्रॉयर! ईरान ने दी आखिरी चेतावनी, क्या फिर से भड़केगी जंग?












Click it and Unblock the Notifications