लद्दाख में तनाव की वजह से क्या चीन गंवा सकता है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कुर्सी!
न्यूयॉर्क। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर जारी टकराव को कुछ ही दिनों बाद दो माह पूर हो जाएंगे। पांच मई से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। 15 जून को तो यह तनाव हिंसक हो गया जिसमें इंडियन आर्मी के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। लेकिन अब इस घटना के बाद ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीयों की तरफ से मांग उठने लगी है कि चीन को यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) से हटा दिया। चीन पर नाराजगी जायज है लेकिन जो मांग भारतीयों की तरफ से की जा रही है क्या वैसा हो पाना वाकई संभव है।
Recommended Video

अमेरिकी सीनेटर ने किया समर्थन
एक अमेरिकी सीनेटर टेड योहो ने मई माह के अंत में एक टीवी इंटरव्यू में इसी तरह की बात कही थी। उनका कहना था कि अमेरिकी नागरिक चाहते हैं कि चीन को कोरोना वायरस महामारी के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए। उन्होंने कहा था कि यूएन के पास कोई भी नीतिगत अधिकार नहीं है कि वह किसी सदस्य को जिम्मेदार ठहरा सके। ऐसे में इसकी जरूरूत है। उन्होंने कहा था कि अगर सुरक्षा परिषद के सदस्य अपनी प्रतिबद्धताओं पर खरे नहीं उतरते हैं तो फिर उन्हें यूएनएससी में होने की जरूरत नहीं। टेड योहो के मुताबिक उन्होंने इस बारे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो और विदेश विभाग के दूसरे लोगों से भी बात की है।
यूएनएससी को दुनिया की एक ताकतवर संस्था माना जाता है।

पांचवें चैप्टर में सदस्यता पर बात
यूएन चार्टर का पांचवां चैप्टर इसकी सदस्यता पर बात करता है। इस चैप्टर में 10 अस्थायी सदस्यों के चुनाव के बारे में बातें कही गई हैं। हाल ही में भारत को दो सालों के लिए इस संस्था का अस्थायी सदस्य चुना गया है। इसका मतलब यह है कि चीन या फिर कोई और स्थायी सदस्य संस्था से हटाया जा सकता है। चार्टर में संशोधन करके नए सदस्य को सुरक्षा परिषद में जगह मिल सकती है। चार्टर के 18वां चैप्टर में संशोधन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। चार्टर में संशोधन के लिए 193 सदस्यों वाली महासभा के दो तिहाई सदस्यों की मंजूरी जरूरी होती है। इसके अलावा इसमें संशोधन के लिए सुरक्षा परिषद के पांचों स्थायी सदस्यों की मंजूरी अनिवार्य है।

ताइवान की जगह चीन को मिली ताकत
यूएनएससी में दूसरे देशों के पास भी वीटो पावर है। चीन हर हाल में अपने खिलाफ आने वाले प्रस्ताव पर अपनी वीटो पावर का प्रयोग करेगा। साल 1971 में ताइवान को कानूनी नियम की मदद से यूएनएससी से हटा दिया गया था। ताइवान की जगह सीट चीन को मिली थी। यूएन की जनरल एसेंबली ने ताइवान को बाहर किया था। उस समय तक ताइवान संगठन में रिपब्लिक ऑफ चाइना के तौर पर मौजूद था। सन् 1949 में चीन के गृह युद्ध में क्यूमिंटाग पार्टी के शासन को शिकस्त मिली और चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की सत्ता आई और आज तक यह कायम है। इसके दो दशक बाद यूएन की जनरल एसेंबली ने रिपब्लिक ऑफ चाइना को बाहर कर दिया और उसकी जगह पर पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को जगह मिली।

कोविड-19 के बाद चीन के खिलाफ
उस समय ताइवान के पास यूएनएससी में सीट थी और फिर यह सीट चीन के पास चली गई। यूएन चार्टर के चैप्टर टू के आर्टिकल 6 के मुताबिक कोई भी सदस्य उस समय बाहर हो सकता है जब उसने चार्टर के सिद्धांतों का सही ढंग से पालन न किया हो। चीन सन् 1950 से ही दूसरे सदस्य देशों की सीमाई संप्रभुता का उल्लंघन करता आ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ मानते हैं कि चीन कड़ी सजा का हकदार बन जाता है। लेकिन दुनिया के बाकी ताकतवर देशों ने इस सच से मुंह मोड़ा हुआ है। हालांकि कोविड-19 के बाद कई देश चीन के खिलाफ हुए हैं और कई लोग मान रहे हैं कि अब चीन के खिलाफ एक मजबूत केस बन जाता है।
-
China: दुनिया की सबसे बड़ी EV Car कंपनी के गैराज में लगी आग, जल गईं सारी कारें! बैटरी में हुआ स्पार्क?- Video -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications