CBSE Class 10 Result 2026 Out: UMANG ऐप पर जारी हुआ 10वीं का रिजल्ट, SMS-DigiLocker से चेक कर सकते हैं स्कोर

CBSE Class 10 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 (सेशन 1) के परिणामों की घोषणा कर दी है। इस साल परीक्षा में शामिल हुए करीब 25 लाख छात्रों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। गौरतलब है कि सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक संचालित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक बड़ी बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे थे।

बोर्ड ने अब आधिकारिक तौर पर रिजल्ट का लिंक सक्रिय कर दिया है, जिससे छात्र अपनी मार्कशीट की जांच कर सकते हैं। तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए बोर्ड ने परिणाम देखने के कई विकल्प दिए हैं, जिनमें UMANG ऐप के साथ-साथ एसएमएस और डिजीलॉकर की सुविधा भी शामिल है।

CBSE Class 10 Result 2026 Out

कैसे देखें CBSE 10वीं का परिणाम?

CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट अब छात्रों के लिए और भी आसान तरीके से उपलब्ध है। छात्र UMANG ऐप के जरिए घर बैठे अपना परिणाम देख सकते हैं। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर कुछ ही मिनटों में रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

  • UMANG ऐप डाउनलोड करें या ओपन करें
  • अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  • सर्च बार में "CBSE" टाइप करें
  • Education सेक्शन में जाएं
  • "Class 10 Result 2026" लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी आदि डिटेल भरें
  • सबमिट करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और डाउनलोड/सेव करें

CBSE 10th रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स

अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए छात्रों को निम्नलिखित विवरण तैयार रखने होंगे:

  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • एडमिट कार्ड आईडी
  • जन्म तिथि
  • सिक्योरिटी पिन (इसे ध्यान से भरें क्योंकि यह केस-सेंसिटिव है)

डिजिटल मार्कशीट और डिजीलॉकर (DigiLocker) की सुविधा

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट जारी होते ही DigiLocker पर डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी। छात्र इसे तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। जिन छात्रों के पास APAAR ID पहले से लिंक है, उन्हें सीधे मार्कशीट मिल जाएगी। जिनके पास आईडी नहीं है, उन्हें सीबीएसई सर्विस पोर्टल पर जाकर अकाउंट बनाना होगा।

DigiLocker अकाउंट बनाने की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • "Get Started" बटन पर क्लिक करें।
  • अपनी आवश्यक जानकारी और स्कूल द्वारा प्रदान किया गया एक्सेस कोड दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • अकाउंट एक्टिवेट होने के बाद आप अपना सर्टिफिकेट और मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

SMS और UMANG ऐप से बिना इंटरनेट ऐसे देखें CBSE रिजल्ट

यदि इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम जान सकते हैं। इसके लिए अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें:

  • CBSE10 और इसे 7738299899 पर भेज दें।

इसके अलावा, UMANG ऐप का उपयोग करके भी परिणाम देखा जा सकता है। ऐप में लॉगिन करने के बाद 'Education' सेक्शन में जाएं और 'CBSE Class 10 result' लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरें। इन विभिन्न माध्यमों से बोर्ड ने सुनिश्चित किया है कि छात्रों को अपना रिजल्ट प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2026 Update: क्या आपके पास है APAAR ID? रिजल्ट जारी होते ही खुद आ जाएगी मार्कशीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+