'मैं और मेरा परिवार', Rupali Chakankar ने अशोक खरात से संबंधों पर तोड़ी चुप्‍पी, पैर धोते वायरल हुआ था वी‍डियो

Rupali Chakankar: महाराष्ट्र के नासिक के स्‍वयंभू ज्‍योतिषी 'अशोक खरात' मामले को लेकर कई दिनों से चर्चा गर्म है। इस प्रकरण में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं, और इसकी जांच फिलहाल SIT द्वारा की जा रही है। वहीं अब महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता रूपाली चाकणकर ने स्वयंभू 'बाबा' अशोक खरात से कथित संबंधों पर चुप्‍पी तोड़ी है।

गौरतलब है कि अशोक खरात, जिन पर यौन उत्पीड़न व धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं, फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस मामले में मनी लॉड्रिंग के पहलुओं की जांच कर रहा है और आरोपियों से जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी भी कर चुका है।

Rupali Chakankar

रूपाली की छिन गई महिला आयोग की कुर्सी

आशोक खरात को अरेस्‍ट किए जाने के बाद रूपाली का वीडियो ढोगी बाबा के साथ वायरल हुआ था जिसमें वो कहीं बाबा को छतरी लगाए नजर आईं थी और एक वीडियो में अशोक खरात के पैर धोते हुए नजर आईं थीं। इन वीडियो के वायरल होने के बाद महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदेश पर रूपाली को महिला आयोग के अध्‍यक्ष पद से त्‍यागपत्र देना पड़ा था। इसके बाद से लगातार रूपाली अशोक खरात को लेकर आरोप लग रहे हैं। जिस पर अब रूपाली ने चुप्‍पी तोड़ी है।

'मुझ पर मनगढ़ंत, निराधार आरोप लगाए जा रहे'

रूपाली चाकणकर ने कहा, पिछले 28 दिनों से उनके और उनके परिवार के खिलाफ मनगढ़ंत और गैर-जिम्मेदाराना आरोप लगाए जा रहे हैं। चाकणकर ने कहा कि आरोप लगाने वाले अभी तक कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाए हैं।

रूपाली ने लिखी ये पोस्‍ट

रूपाली चाकणकर ने अपने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि पहले आरोपों के साथ सबूत भी पेश किए जाते थे। उन्होंने कहा, "पिछले 28 दिनों से मेरे परिवार और मुझ पर मनगढ़ंत तथा निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनका एकमात्र उद्देश्य हमें बदनाम करना है। न तो आरोप लगाने वालों ने कोई सबूत पेश किया है और न ही मीडिया ने इसकी मांग की है।"

नकली सांप, झूठे चमत्कार और दरिंदगी, नासिक में दुष्‍कर्म के आरोपी ढ़ोगी ज्योतिषी अशोक खरात का खुला काला राज़
नकली सांप, झूठे चमत्कार और दरिंदगी, नासिक में दुष्‍कर्म के आरोपी ढ़ोगी ज्योतिषी अशोक खरात का खुला काला राज़

गुमनाम लेटर पर का भी किया जिक्र

रूपाली चाकणकर ने इस विवाद में सामने आए एक गुमनाम पत्र पर भी सवाल उठाए। चाकणकर ने पूछा, "आरोप लगाने वालों को बताना चाहिए कि यह पत्र उनके पास कैसे पहुंचा। बिना किसी सत्यापन के पुलिस प्रशासन को मिला एक गुमनाम पत्र मीडिया को दे दिया गया और पूरे दिन चर्चा चलाई गई, जिसका मकसद केवल मानहानि था। यह सामने आना चाहिए कि इसके पीछे कौन है।"

आशोक खरात के पैर धोने वाले वीडियो पर क्‍या बोलीं रूपाली?

चाकणकर ने बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवट का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि कानूनन बिना नाम और पते वाला गुमनाम पत्र मान्य नहीं होता, और उसे महत्व नहीं दिया जा सकता। ये आरोप तब सामने आए, जब पिछले महीने एक वीडियो सार्वजनिक हुआ, जिसमें चाकणकर खरात के पैर धोती दिखी थीं। इसी वीडियो के बाद उन्हें महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

सिर्डी पुलिस ने रूपाली चाकणकर की बहन से की पूछताछ

इस बीच, पुलिस ने सोमवार को रूपाली चाकणकर की बहन से अकाउंट के संबंध में पूरे 8 घंटे पूछताछ कर चुकी है। यह पूछताछ खरात द्वारा उनकी बहन के बैंक खाते के कथित इस्तेमाल की जांच के लिए की गई।

Rupali Chakankar की बहन प्रतिभा स्‍वयंभू बाबा आशोक खरात केस में फंसी, 132 फर्जी खाते, 62 करोड़ का लेनदेन
Rupali Chakankar की बहन प्रतिभा स्‍वयंभू बाबा आशोक खरात केस में फंसी, 132 फर्जी खाते, 62 करोड़ का लेनदेन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+