VIDEO: नए CM सम्राट चौधरी से शपथ ग्रहण में कहां हुई गलती? RJD ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय शुरू हुआ जब सम्राट चौधरी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हालांकि, इस ऐतिहासिक पल के साथ ही विवाद भी जुड़ गया है। विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि नए मुख्यमंत्री शपथ के दौरान कई शब्दों का सही उच्चारण नहीं कर पाए।

राष्ट्रीय जनता दल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शपथ ग्रहण का एक हिस्सा शेयर किया है। RJD ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 'अक्षुण्ण', 'सम्यक' और 'संसूचित' जैसे महत्वपूर्ण शब्दों को बोलने में अटक गए।

Chief Minister Samrat Choudhary

शपथ सही ढंग से नहीं पढ़ने का आरोप
RJD ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, 'बिहार के नए मुख्यमंत्री जी शपथ भी सही ढंग से नहीं पढ़ पाए। ऐसे लोग जिन्होंने सदा दूसरों के परिवारवाद, अपराध और शिक्षा को लेकर मनगढ़ंत आरोप लगाए, आज उन्हें यह सब एक ही व्यक्ति में मिल गया है।' कहां है बिहार के तथाकथित प्रगतिशील, शिक्षित, उच्च सोच के विचारवान लोग? दूसरों का उपहास उड़ाने वाले उन तथाकथित संभ्रांत लोगों के मुंह पर वक्त ने क्या तमाचा जड़ा है!

तेजस्वी यादव ने बधाई देते हुए कसा तंज
राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए तंज कसा। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।'


उन्होंने आगे लिखा, 'आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।

बिहार में पहली बार भाजपा का CM! वो 5 वजहें जिसने सम्राट चौधरी को बनाया 'सुल्तान', कैसे जीता BJP-RSS का भरोसा
बिहार में पहली बार भाजपा का CM! वो 5 वजहें जिसने सम्राट चौधरी को बनाया 'सुल्तान', कैसे जीता BJP-RSS का भरोसा

तेजस्वी ने कहा कि, 'आशा है कि नए 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी श्री सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं।'

Vijay Kumar Chaudhary Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं बिहार के नए डिप्‍टी सीएम? पत्‍नी ज्‍यादा हैं अमीर
Vijay Kumar Chaudhary Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं बिहार के नए डिप्‍टी सीएम? पत्‍नी ज्‍यादा हैं अमीर

सम्राट चौधरी: डिप्टी सीएम से सीएम तक का सफर

57 वर्षीय सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले वह नीतीश कुमार की सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे।

  • जातीय समीकरण: चौधरी कोइरी (कुशवाहा) समाज से आते हैं, जो बिहार में यादवों के बाद दूसरा सबसे बड़ा पिछड़ा वर्ग समूह है।
  • राजनीतिक विरासत: उनके पिता शकुनी चौधरी और माता पार्वती देवी दोनों ही राजनीति के दिग्गज रहे हैं।
  • सफर: 1990 में राजनीति में कदम रखने वाले सम्राट चौधरी ने RJD और JDU के बाद 2017 में भाजपा का दामन थामा था।

बिहार में नीतीश युग का अंत

नीतीश कुमार के इस्तीफे और राज्यसभा जाने के बाद बिहार में अब भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का उदय हुआ है। नीतीश कुमार ने नई सरकार को अपना पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन देने का वादा किया है। जहां भाजपा इसे एक नए युग की शुरुआत बता रही है, वहीं RJD ने शपथ ग्रहण की छोटी सी चूक को बड़ा मुद्दा बनाकर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की कोशिश की है।

Nishant क्यों नहीं बने बिहार के डिप्टी CM? आखिरी वक्त बदला खेल, नीतीश ने बेटे को क्यों रोका, अब क्या है प्लान?
Nishant क्यों नहीं बने बिहार के डिप्टी CM? आखिरी वक्त बदला खेल, नीतीश ने बेटे को क्यों रोका, अब क्या है प्लान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+