Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं?
Who is Samrat Choudhary Wife: 15 अप्रैल 2026 बिहार में नीतीश युग की समाप्ति उस वक्त हो गई जिस वक्त सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी राज्य के 24वें सीएम हें तो वहीं 75 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि बिहार में भाजपा का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बना है।
आपको बता दें कि सम्राट चौधरी को सियासत विरासत में मिली, क्योंकि उनके पिता शकुनी चौधरी बिहार के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। अपने राजनीतिक सफर में सम्राट चौधरी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जैसे दलों से जुड़े रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि आरजेडी के खिलाफ आग उगलने वाले सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव की पाठशाला से ही सियासी आगाज किया था।16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी एक समाजवादी नेता थे, जिनका लालू प्रसाद यादव से कभी गहरा नाता था। बाद में, शकुनी चौधरी ने अपनी राजनीतिक राह बदली और नीतीश कुमार का साथ पकड़ा।
हर सुख-दुख में साए के तरह साथ रहती हैं सम्राट चौधरी की पत्नी
अपने अब तक के राजनीतिक सफर में सम्राट ने काफी उतार-चढ़ृाव देखे लेकिन दुख-सुख की इस लड़ाई में उनके साथ परछाई और ताकत बनकर अगर कोई हमेशा साथ खड़ा रहा तो वो हैं उनकी पत्नी ममता कुमारी, जिन्होंने जमकर बिहार चुनाव में अपने पति के लिए चुनाव प्रचार किया था। जनता के बीच जाकर उन्होंने दावा किया था कि 'सम्राट चौधरी ने राज्य के लिए काफी काम किया है इसलिए जनता का आशिर्वाद उन्हें ही मिलेगा।'
वकील हैं सम्राट चौधरी की पत्नी ममता
उनके दावे पूरी तरह सही भी साबित हुए। ममता कुमारी मुख्य रूप से एक अधिवक्ता हैं। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामों और सार्वजनिक दस्तावेजों के अनुसार, उनका पेशेवर पेशा वकालत है। हालांकि, वह सीधे तौर पर सक्रिय चुनावी राजनीति (विधायक या सांसद के रूप में) में नहीं हैं, लेकिन वे अपने पति के राजनीतिक सफर में एक मजबूत स्तंभ की तरह काम करती हैं।

दो बच्चों के मामा-पिता हैं सम्राट चौधरी और ममता कुमारी
बिहार चुनाव के दौरान ममता कुमारी ने जमकर मुंगेर और तारापुर में, जहां सम्राट चौधरी का पारिवारिक आधार है, प्रचार किया था और उस दौरान उनके कई वीडियो वायरल भी हुए थे। एक वकील होने के नाते वे सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर मुखर रहती हैं। सम्राट चौधरी बिहार के व्यस्ततम नेताओं में से एक हैं। ऐसे में ममता कुमारी न केवल अपने पेशेवर करियर को संभालती हैं, बल्कि परिवार और बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं। उनके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं।

सम्राट चौधरी की पत्नी के पास है 28 लाख रुपये की संपत्ति
चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार सम्राट चौधरी के पास चल-अचल संपत्ति मिलाकर करीब 11.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जिसमें से 28 लाख रुपये की संपत्ति उनकी पत्नी के नाम है। जबकि उनके दोनों बच्चों के नाम पर भी लाखों रुपये की संपत्ति है, खास बात यह है कि उन पर कोई कर्ज नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications