Asha Bhosle की अंतिम विदाई में क्यों नहीं पहुंचे थे शाहरुख खान और सलमान खान? मौत के 2 दिन बाद सामने आया सच

Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत जगत को गहरी चोट तब लगी जब लिजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने 92 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 12 अप्रैल 2026 को आशा भोले के निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी।

देश ने खोई सुरों की सरस्वती, नम आंखों से दी गई विदाई
वहीं गत 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां फिल्म, संगीत और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं।

Asha Bhosle Death

शाहरुख और सलमान की गैरहाजिरी ने खींचा ध्यान

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में जहां तमाम दिग्गज मौजूद रहे, वहीं शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों की गैरमौजूदगी ने सभी को चौंका दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही सुपरस्टार उस समय मुंबई में ही मौजूद थे लेकिन उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल होने से परहेज किया। हालांकि इसके पीछे मुख्य वजह सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को बताया जा रहा है।

Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल
Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल

भीड़ और सुरक्षा बनी बड़ी चुनौती

-बताया जा रहा है कि आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में फैंस और वीआईपी हस्तियां पहुंची थीं। ऐसे में पहले से ही मौजूद भीड़ को संभालना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण था।

-अगर शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार वहां पहुंचते, तो भीड़ और बढ़ सकती थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका थी। इसी कारण दोनों स्टार्स ने दूरी बनाए रखना बेहतर समझा था।

शाहरुख-सलमान ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

-हालांकि अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाने के बावजूद सलमान खान और शाहरुख खान, दोनों अभिनेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी थी।

-सलमान खान ने उन्हें भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर बताते हुए याद किया, वहीं शाहरुख खान ने भी भावुक शब्दों में कहा कि आशा ताई की आवाज हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। दोनों ने उनके साथ बिताए पलों को याद कर गहरा शोक व्यक्त किया।

आशा भोसले की अचानक बिगड़ी थी तबीयत

-जानकारी के अनुसार गत 11 अप्रैल 2026 को आशा भोसले की तबीयत अचानक खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था लेकिन 12 अप्रैल 2026 को उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली थी।

-मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले का इलाज करने वाले डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि गायिका का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। सिंगर के लंग्स में इंफेक्शन हो रखा था जिस वजह से उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।

आशा भोसले के जाने से एक युग का हुआ अंत

आशा भोसले का यूं चले जाना भारतीय संगीत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज ने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया और अब भी उनके गीत हर पीढ़ी के बीच उतने ही पॉपुलर हैं। भले ही वह इस दुनिया में नहीं रहीं लेकिन उनकी मधुर आवाज हमेशा अमर रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+