China: दुनिया की सबसे बड़ी EV Car कंपनी के गैराज में लगी आग, जल गईं सारी कारें! बैटरी में हुआ स्पार्क?- Video
China: चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी BYD (Build Your Dream) के शेनझेन(Shenzhen) स्थित पार्किंग गैराज में मंगलवार की सुबह जबरदस्त आग लग गई। BYD कंपनी ने खुद इस बात की तस्दीक की कि शेनझेन इंडस्ट्रियल पार्क के पार्किंग गैराज में आग लगी थी। यह पार्क पिंगशान जिले में स्थित है, जहां कंपनी का ग्लोबल हेडक्वार्टर है। सामने आए वीडियो में बिल्डिंग से तेज आग की लपटें और काला धुआं निकलता दिखा, जबकि मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस तुरंत पहुंच गई थी। यह पार्क पिंगशान जिले में स्थित है, जहां कंपनी का ग्लोबल हेडक्वार्टर है। सामने आए वीडियो में बिल्डिंग से तेज आग की लपटें और काला धुआं निकलता दिखा, जबकि मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस तुरंत पहुंच गई थी।
बैटरी से जुड़ी समस्या पर क्या बोली कंपनी?
स्थानीय फायर अधिकारियों और कंपनी की शुरुआती जांच में सामने आया कि आग का कारण बैटरी से जुड़ा नहीं था। कंपनी ने साफ कहा कि इस घटना का उत्पादन में इस्तेमाल हो रहे वाहनों या ग्राहकों के वाहनों पर कोई असर नहीं पड़ा है। जांच में यह भी सामने आया कि आग किसी अनुचित बाहरी निर्माण कार्य की वजह से लगी थी। इसमें बैटरी का अपने आप जलना या बड़े पैमाने पर बने वाहनों में कोई खराबी शामिल नहीं थी। कंपनी और अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि यह टेक्नोलॉजी की गलती नहीं बल्कि एक ऑपरेशनल हादसा था।

EV में आग लगने का तरीका अलग होता है
रॉयटर्स की में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की आग पारंपरिक पेट्रोल-डीजल (ICE) वाहनों से अलग होती है। EV में आग ज्यादा देर तक जल सकती है और उसे बुझाना भी मुश्किल होता है, क्योंकि इसमें दोबारा आग भड़कने का खतरा रहता है। आपको बता दें कि यह BYD की पहली आग की घटना नहीं है। नवंबर 2021 में बीजिंग में BYD Qin Pro कार में आग लगी थी, जब मालिक कार को चार्जिंग पर छोड़कर गया था। लौटने पर अजीब आवाज आई और फिर कार में आग लग गई।
2020 और 2023 में भी सामने आए मामले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2020 में शेनझेन और अक्टूबर 2020 में यानताई व युनचेंग में भी इसी तरह की घटनाएं हुई थीं। वहीं सितंबर 2023 में थाईलैंड में BYD ATTO 3 चार्जिंग के दौरान धुआं छोड़ने लगी थी। BYD Rever Thailand की जांच में पता चला कि 12-वोल्ट बैटरी से जुड़ा एक तार खराब हो गया था। इस वजह से गर्मी पैदा हुई, जिससे AC ट्यूब जल गई और रेफ्रिजरेंट लीक हुआ। कंपनी के अनुसार, धुआं उसी रिएक्शन से बना था, आग की लपटें नहीं थीं।
सुरक्षा को लेकर BYD के बड़े कदम
BYD सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रही है। जनवरी 2025 में कंपनी ने आग के जोखिम के चलते 6,843 Bao 5 प्लग-इन हाइब्रिड SUV को रिकॉल किया था। वहीं सितंबर 2024 में स्टीयरिंग कंट्रोल यूनिट की खराबी के कारण करीब 97,000 Dolphin और Yuan Plus EVs को भी वापस मंगाया गया था।
कंपनी ने लोगों को दिया भरोसा
पूरे मामले में कंपनी ने साफ किया कि यह घटना EV टेक्नोलॉजी या मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी नहीं है। BYD और अधिकारियों ने कहा कि यह एक अलग घटना है और ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। साथ ही इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। साथ ही इस घटना में कितने रुपए का नुकसान हुआ है और कितने लोगों को चोट पहुंची है इसकी जानकारी अभी बाहर आना बाकी है।
भारत में कैसा है BYD का मार्केट?
भारत में BYD ने 2024 में करीब 3,400 कारें और 2025 में लगभग 5,400 यूनिट बेचीं, यानी मार्केट शेयर करीब 3% के आसपास है। इसकी कारें भारत में लगभग ₹25 लाख से ₹55 लाख तक मिलती हैं। कस्टमर फीडबैक आमतौर पर पॉजिटिव है। जिसमें रेंज, टेक्नोलॉजी और फीचर्स की तारीफ होती है, लेकिन कीमत और सर्विस नेटवर्क को लेकर कुछ शिकायतें भी सामने आती हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications