आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो
Mohammed Siraj on Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले के निधन के बाद कई क्रिकेटरों ने ट्रिब्यूट दिया है। सचिन तेंदुलकर उनके पार्थिव शरीर के पास जाकर भावुक हो गए। सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ गए थे। इसके बाद मोहम्मद सिराज वहां गए और उनके वीडियो ने हर किसी को बेहद भावुक कर दिया।
मोहम्मद सिराज की आंखों में पानी आ गया। आशा ताई को श्रद्धांजलि देने के बाद वह रो पड़े। वह पार्थिव शरीर के पास खड़े होकर आशा भोसले को देखते चले गए। इस दौरान आशा भोसले की पोती जनाई भोसले भी मौजूद थीं।

सिराज और जनाई ने एक-दूसरे को गले लिया और रो पड़े। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो फैंस भी भावुक हो गए। हर किसी ने यही कहा कि सिराज ने आज भावुक कर दिया। जनाई और सिराज दोनों को भाई-बहन मानते हैं।
VIDEO | Cricketer Mohammed Siraj pay final respects to legendary singer Asha Bhosle at her residence.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/fTd5DOhP8E
— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026
मोहम्मद सिराज आशा ताई के परिवार से मिलते रहते हैं और पारिवारिक रिश्ता है। आशा ताई को वह मां जैसा मानते हैं। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को वह अपनी बहन मानते हैं। इसी वजह से वह आशा भोसले के अंतिम संस्कार में पहुंचे।
सिराज के भावुक होने का कारण
वायरल वीडियो और खबरों के पीछे का सच यह है कि सिराज अपने संघर्ष के दिनों और अपने पिता के निधन को याद करके अक्सर भावुक हो जाते हैं। वह आशा भोसले के पार्थिव शरीर के करीब जाकर एकटक देखते रह गए। गुजरात टाइटंस का मुकाबला होने के कारण वह रविवार को नहीं आए लेकिन आज लखनऊ से उड़ान भरकर तुरंत मुंबई पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications