Who is R Sreelekha: आर श्रीलेखा कौन हैं? तिरुवनंतपुरम में BJP की शानदार जीत के बाद पूर्व IPS बन सकती हैं मेयर
Who is R Sreelekha: केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में बीजेपी (NDA) ने बंपर जीत हासिल कर सभी को हैरान कर दिया है। तिरुवंतपुरम के 101 वार्डों में बीजेपी ने 50 सीटों पर शानदार जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। भाजपा ने ये ऐतिहासिक जीत हासिल करके 45 सालों से काबिज सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ के प्रभुत्व को समाप्त कर दिया है।
तिरुवनंतपुरम में एलडीएफ को 29 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ 19 ही सीटों पर सिमट कर रह गई है। इनके अलावा दो निर्दलीय उममीदवारों ने जीत हासिल कर ली। जादुई आकड़े से महज एक सीट दूर बीजेपी मेयर पद की मजबूत दावेदार बन चुकी है।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम में चार दशक से भी ज्यादा समय बाद पहली बार एलडीएफ नहीं किसी और दल का नेता मेयर की कुर्सी संभालेगा। चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली भाजपा की ओर से तिरुवनंतपुरम की मेयर पद की सबसे मजबूत दावेदार आर श्रीलेखा मानी जा रही हैं। सस्थामंगलम डिवीजन से विजयी हुई आर श्रीलेखा जानिए कौन हैं?
कौन हैं आर श्रीलेखा?
आर श्रीलेखा का नाम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी रह चुकी हैं। उन्होंने जनवरी 1987 में आईपीएस में शामिल होने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस अधिकारी के तौर पर सेवाएं दीं।
केरल की पहली महिला डीजीपी श्रीलेखा
अपने कार्यकाल के दौरान, आर श्रीलेखा ने सीबीआई, क्राइम ब्रांच, विजिलेंस, फायर फोर्स, मोटर व्हीकल विभाग और जेल प्रशासन जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग संभाले। 2017 में उन्हें डीजीपी के पद प्रमोशन मिला और इसके साथ ही श्रीलेखा इस रैंक तक पहुंचने वाली केरल की पहली महिला अधिकारी बनीं।
PM Modi से प्रभावित होकर भाजपा में हुईं शामिल
दिसंबर 2020 में उन्होंने 33 साल की सेवा के बाद रिटायर हुईं। सेवानिवृत्ति के बाद भी श्रीलेखा विभिन्न मुद्दों पर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहीं। उन्होंने अक्टूबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर बीजेपी जॉइन की थी। अपने पुलिस सेवा के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने "बिना किसी राजनीतिक झुकाव के काम किया।"
-
Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी -
Bengal: बर्तन-झाड़ू करने वाली उम्मीदवार! कौन हैं कलिता माझी, BJP से लड़ रहीं चुनाव, मोदी भी करते हैं तारीफ! -
Gujarat By-Election 2026: उमरेठ सीट से हर्षदभाई गोविंदभाई परमार मैदान में, क्या है BJP का दांव? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications