Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी से पूछना चाहते हैं सवाल? रजिस्ट्रेशन से पहले इन 5 बातों का रखें खास ख्याल

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्लैगशिप प्रोग्राम 'परीक्षा पे चर्चा 2025' इस बार इतिहास रचने की राह पर है। बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को कम करने और छात्रों में 'एग्जाम वॉरियर' वाला जज्बा पैदा करने के लिए शुरू किया गया यह अभियान अब एक जन आंदोलन जैसा बन गया है। इस साल PPC का नौवां संस्करण 2026 के शुरुआत में आयोजित होने जा रहा है।

हालिया अपडेट के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 1 करोड़ को पार कर चुका है। यह नंबर्स इस कार्यकर्म की जबरदस्त लोकप्रियता का प्रमाण हैं। इस के जरिए स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स को पीएम मोदी से जुड़ने का मौका मिलता है।

Pariksha Pe Charcha 2026

भागीदारी के नए रिकॉर्ड: 1 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

PPC 2025 के लिए देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार भागीदारी का विवरण इस प्रकार है:

श्रेणी कुल पंजीकरण
कुल प्रतिभागी (Total) 1,09,65,247
छात्र (Students) 1,01,62,482
शिक्षक (Teachers) 7,00,277
अभिभावक (Parents) 1,02,488

ये भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha Registration: पीएम मोदी की क्लास से छूमंतर होगा स्ट्रेस, कैसे करना होगा रजिस्टर?

फरवरी में पीएम मोदी देंगे 'सफलता का मंत्र'

इस खास कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी 2025 के आसपास होने की संभावना है। इस दौरान पीएम मोदी न केवल छात्रों को परीक्षा के टिप्स देंगे, बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाएंगे।

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्दी करें क्योंकि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है।

  • अंतिम तिथि: 11 जनवरी 2025
  • पोर्टल: MyGov Innovate
  • अवसर: चयनित छात्रों को पीएम मोदी से सीधे संवाद करने और 'पीपीसी किट' जीतने का मौका मिलेगा।

छात्रों के लिए क्यों जरूरी है PPC 2025?

यह कार्यक्रम छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।

परीक्षा का डर भगाएं: पीएम मोदी सरल उदाहरणों से समझाते हैं कि परीक्षा को डर नहीं, बल्कि त्योहार समझना चाहिए।

फोकस और एकाग्रता: पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने की समस्या का समाधान।

प्रमाण पत्र: हर प्रतिभागी को डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।

कैसे करें अप्लाई?

  • आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाएं।
  • 'Participate Now' बटन पर क्लिक करें।
  • अपनी प्रोफाइल (छात्र/शिक्षक/अभिभावक) के अनुसार लॉगिन करें।
  • पूछे गए विवरण भरें और अपनी प्रविष्टि सबमिट करें।

ये भी पढ़ें: PPC 2026 Registration: कब तक खुला है रजिस्ट्रेशन पोर्टल? ये है PM मोदी से मिलने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+