संजीव गोयनका का डैमेज कंट्रोल? ऋषभ पंत के साथ बहस की तस्वीरें आने के बाद दी सफाई, वायरल हुआ पोस्ट
IPL 2026: लखनऊ के मैदान पर कल रात जो हुआ, उसने क्रिकेट गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हुए मुकाबले के बाद एक बार फिर मैदान पर बहस की तस्वीरें हेडलाइंस बटोर रही हैं। लेकिन इस बार संजीव गोयनका के साथ केएल राहुल नहीं, बल्कि भारतीय स्टार और LSG के मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत हैं।
मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और शॉर्ट क्लिप्स वायरल हुए, जिनमें टीम के मालिक संजीव गोयनका काफी आक्रामक अंदाज में ऋषभ पंत से बात करते नजर आ रहे थे। फैंस ने इसे तुरंत पिछले विवाद से जोड़ दिया और इसे गोयनका का गुस्सा करार दिया।

विवाद को और अधिक बढ़ने से रोकने के लिए संजीव गोयनका ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से टीम की एक फोटो शेयर करते हुए सपोर्ट करने वाले शब्द लिखे हैं, फैन्स इसे एक तरह का डैमेज कंट्रोल बता रहे हैं।
संजीव गोयनका की सफाई
जगोयनका ने लिखा "यह एक लंबा सीजन है और इस तरह के पल कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे। इकाना में समर्थन के लिए फैंस का शुक्रिया।"
गोयनका का यह बयान स्पष्ट रूप से स्थिति को संभालने का लिए उठाया गया कदम माना जा रहा है। वे जानते हैं कि ऋषभ पंत की फैन फॉलोइंग और उनकी ब्रांड वैल्यू टीम के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। उनको यह भी पता है कि आईपीएल के अन्य किसी टीम मालिक की नेगेटिव छवि देखने को नहीं मिल रही, उनको हर बार ट्रोल किया जा रहा है।
लखनऊ के प्रदर्शन पर पड़ सकता है असर
फिलहाल संजीव गोयनका ने सफाई देकर मामले को शांत करने की कोशिश की है, लेकिन यह तो वक्त ही बताएगा कि बंद कमरों में हुई इस चर्चा का असर आने वाले मैचों में लखनऊ के प्रदर्शन पर कैसा पड़ता है। लखनऊ को दिल्ली के खिलाफ मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications